लाइव न्यूज़ :

बिहार के रोहतास जिले में खेत में लगी आग से 17 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर हुई खाक

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2022 17:26 IST

बताया जाता है कि गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना पर दलकल लेकर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से 17 बीघे की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदमकल विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू17 बीघे की गेहूं की फसल जलकर खाक, किया जा रहा है क्षति का आंकलन

पटना: गर्मी बढ़ने के साथ ही बिहार में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। इसी कड़ी में रोहतास जिले के सदर प्रखंड के आकासी गांव में आज सुबह लगभग 17 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। सुबह-सुबह गेहूं की फसल में लगी आग की भयावह लपटें देखकर गांव में हल्ला मच गया। ग्रामीण भागते हुए घटना स्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।

बताया जाता है कि गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना पर दलकल लेकर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से 17 बीघे की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग कैसे लगी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस संबंध अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने बताया कि सूचना पर दमकल को मौके पर भेजी गई है। 

उन्होंने बताया कि तेतरी गांव में भी आग लगने की सूचना मिल रही है। दमकल की गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया है। दमकल के साथ पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग बूझाने में कामयाबी पाई। इस दौरान हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।

टॅग्स :बिहारBihar Policeपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार