लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के सवाल पर मोदी सरकार ने कहा- कश्मीर में अब तक एहतियातन 223 लोगों को किया गया है डिटेन

By भाषा | Updated: September 20, 2020 20:40 IST

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार ने बताया है कि पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के संबंध में संसद द्वारा पिछले साल अगस्त में किये गये संवैधानिक परिवर्तनों के मद्देनजर लोक व्यवस्था को कायम रखने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किये गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार के मंत्री ने कहा कि इनमें कुछ लोगों को एहतियातन डिटेन करना शामिल था। 11 सितंबर की स्थिति के अनुसार 223 लोग निरुद्ध किये गये हैं।जी किशन रेड्डी ने कहा कि 2जी मोबाइल इंटरनेट स्पीड से आम जनता के साथ-साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जानकारी का आदान-प्रदान करने में बाधा नहीं पहुंची है।

नयी दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने रविवार को लोकसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किये जाने के मद्देनजर लोक व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभिन्न उपाय किये गये जिनके तहत अब तक एहतियातन 223 लोगों को निरुद्ध (डिटेन) किया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि जम्मू कश्मीर सरकार ने बताया है कि पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के संबंध में संसद द्वारा पिछले साल अगस्त में किये गये संवैधानिक परिवर्तनों के मद्देनजर लोक व्यवस्था को कायम रखने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किये गये थे।

उन्होंने कहा कि इनमें कुछ लोगों को एहतियातन निरुद्ध करना शामिल था। 11 सितंबर की स्थिति के अनुसार 223 लोग निरुद्ध किये गये हैं। रेड्डी ने कहा कि 2जी मोबाइल इंटरनेट स्पीड से आम जनता के साथ-साथ स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जानकारी का आदान-प्रदान करने और कोविड नियंत्रण उपायों को करने में कोई बाधा नहीं पहुंची है।

उन्होंने कहा कि हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर लगाया गया प्रतिबंध न्याय के प्रशासन में किसी प्रकार की बाधा नहीं रहा है तथा न्यायालयों द्वारा वैश्विक महामारी के दौरान वकीलों और वादियों को वीडियो लिंक्स/यूआरएल मुहैया कराकर अपनी कार्यवाहियों का संचालन करने के लिए विशेष उपाय किये गये हैं।

गांधी ने अपने प्रश्न में जम्मू कश्मीर में सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पिछले साल पांच अगस्त तक निरुद्ध किये गये नेताओं का ब्योरा पूछा था। उन्होंने यह भी पूछा था कि क्या जम्मू कश्मीर में 4जी सेवाओं को बहाल करने का विचार है।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरराहुल गांधीनरेंद्र मोदीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन