लाइव न्यूज़ :

सरायनीय: रेलवे ने लिया फैसला, शौचालयों में सस्ते दामों पर मिलेंगे नैपकिन और कंडोम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 26, 2018 18:52 IST

शौचालय नीति को मंजूरी दी है। जिसके तहत कहा जा रहा है कि अब रेलवे स्टेशनों में सस्ते दामों पर कंडोम और सैनेटरी नैपकिन मुहैया कराए जाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 26 मई: भारतीय रेलवे बोर्ड की एक बड़ी पहल सामने आई है। जिसमें नई शौचालय नीति को मंजूरी दी है। जिसके तहत कहा जा रहा है कि अब रेलवे स्टेशनों में सस्ते दामों पर कंडोम और सैनेटरी नैपकिन मुहैया कराए जाएंगे।

खबर के अनुसार अब रेलवे के शौचालयों में जो सेनेटरी नैपकिन और कंडोम मिलेंगे उसे यात्रियों के अलावा आसपास के क्षेत्र के लोग भी आसानी से ले सकेंगे। पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तरह ये फैसला लिया है। इसके अनुसार  स्टेशन परिसर के अंदर तथा बाहर शौचालयों की कमी के कारण झुग्गी बस्ती और गांवों में रहने वाले लोग खुले में अब भी शौच कर रहे हैं जिससे गंदगी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं।

इस नीति ने रेलवे ने कहा है कि महिलाओं को मासिक धर्म से जुडी साफ सफाई और गर्भनिरोधक के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए रेलवे परिसर में महिला और पुरूष दोनों के लिए अलग-अलग शौचालय वाला सुविधा केन्द्र बनाया जाएगा। इसके द्वारा अबब महिलाओं को रेलवे के अंदर ही सस्ते नैपकीन मिलेंगे। 

इस नई नीति के अनुसार रेलवे स्टेशन के शौचालय में सैनेटरी नैपकिन के निपटान की सुविधा भी उपलब्ध होगी और पुरूषों को कंडोम देने की सुविधा होगी।  इस नीति की शुरुआत अभी केवल किन्हीं दो स्टेशनों से की जाएगी।  इसके साथ ही हर एक केन्द्र में महिला, पुरूष और दिव्यांग जनों के लिए अलग अलग शौचालय होंगे।  इसमें कहा गया है कि 8500 स्टेशनों पर इस प्रकार की सुविधा कन्द्रों के निर्माण के लिए धन सीएसआर कोष से आएगा। 

टॅग्स :इंडियन रेलवेकंडोम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

ज़रा हटकेकंडोम के विज्ञापन में नजर आए अन्नू कपूर, समलैंगिक जोड़े पर कही ये बात; सोशल मीडिया पर वायरल

स्वास्थ्यआपको यौन संचारित संक्रमणों से नहीं बचा सकता कंडोम, ये 6 चीजें कर सकती हैं आपकी मदद, जानें

स्वास्थ्यNational Family Planning Programme: गर्भ निरोधकों की खरीद पर रिपोर्ट  भ्रामक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-परिवार नियोजन कार्यक्रम के लिए 5.88 करोड़ कंडोम खरीदे, जानें मामला

भारतमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: मध्य प्रदेश में सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हनों को बांटे कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र