लाइव न्यूज़ :

इंदौर में 1,500 पुलिस कर्मियों को थानों में सुबह-शाम मिलेगी केलों की खास खुराक

By भाषा | Updated: August 26, 2021 13:30 IST

Open in App

इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र के थानों में तैनात करीब 1,500 पुलिस कर्मियों को हर रोज सुबह-शाम दो-दो केलों की खास खुराक मिलेगी। पुलिस ने अपने बल की तंदुरुस्ती के लिए यह नया प्रयोग शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी क्षेत्र) महेश चंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया कि उन्होंने अपने मातहत अफसरों को बाकायदा लिखित निर्देश दिए हैं कि वे थानों में बल की सुबह-शाम होने वाली गिनती के दौरान करीब 1,500 पुलिस कर्मियों को दो-दो केलों की खुराक नियमित तौर पर दें। जैन ने कहा, "काम की व्यस्तताओं और कानून-व्यवस्था संभालने की लम्बी ड्यूटी के दौरान अक्सर थानों के पुलिस कर्मियों को नाश्ते तक का वक्त नहीं मिल पाता और वे खाना भी काफी देर से खा पाते हैं। केलों की पौष्टिक खुराक से उन्हें तुरंत ऊर्जा मिलेगी और उनकी सेहत ठीक रहेगी।" अधीक्षक के मुताबिक, पुलिस कर्मियों के लिए केलों का इंतजाम करने के लिए शहर के कई सामाजिक संगठन स्वेच्छा से तैयार हैं। उन्होंने कहा, "अगर जरूरत पड़ेगी, तो केला खरीदी के लिए सरकारी खजाने से भुगतान की व्यवस्था की जाएगी।" जैन ने बताया कि जिले के कुछ थानों में पुलिस कर्मियों को केले की खुराक दिया जाना शुरू हो गया है और यह व्यवस्था अन्य थानों में भी जल्द अमल में आ जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

विश्वपाकिस्तान: सरकार बनाने की रेस से बाहर हुए इमरान खान, पीटीआई केंद्र और पंजाब में विपक्ष में बैठने का किया फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप