लाइव न्यूज़ :

इमाम बुखारी ने कोरोना वायरस रोधी टीका लगवाया, भारत को कोविड मुक्त बनाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: June 29, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी और उनके बेटे व नायब इमाम सैयद शाबान बुखारी ने मंगलवार को कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगवाई और मुस्लिम समुदाय से ‘साथ मिलकर भारत को कोविड मुक्त बनाने’ का आह्वान किया।

शाबान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी और अपने पिता की टीकाकरण की तस्वीरें भी साझा की हैं। नायब इमाम ने तस्वीरों के साथ लिखा है कि उन्होंने कोविड-19 के रूस में विकसित टीके ‘स्पूतनिक वी’ की पहली खुराक ली है। वहीं, शाही इमाम के एक प्रवक्ता ने बताया कि अहमद बुखारी और शाबान बुखारी ने अपोलो अस्पताल में कोविड रोधी टीके ‘स्पूतनिक वी’ की खुराक लगवाई है।

इमाम व नायब इमाम ने एक बयान में मुस्लिम समुदाय से कोविड रोधी टीका लगवाने का आह्वान किया है। उन्होंने बयान में कहा, “ टीका लगवाने में कुछ भी गलत नहीं है… और कुरान में आयात है कि अगर आप एक जिंदगी बचाते हैं तो यह ऐसा है कि आपने पूरी इंसानियत बचाई है। सबसे पवित्र इबादत जान बचाना है, लिहाजा हम सबसे गुजारिश करते हैं कि वे आगे आएं और टीका लगवाएं तथा साथ मिलकर भारत को कोविड-मुक्त बनाएं।”

बता दें कि जामा मस्जिद दिल्ली की सबसे बड़ी मस्जिद है, जिसमें एक साथ करीब 25000 लोग नमाज़ अदा कर सकते हैं। मुगल बादशाह शाहजहां ने 1656 ईस्वी में इस मस्जिद का निर्माण कराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर