लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में फंसे अपने अफगान विद्यार्थियों को मदद में जुटे आईआईटी

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:14 IST

Open in App

विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) तालिबान के सत्ता पर काबिज हो जाने के बाद अफगानिस्तान में फंस गये अपने विद्यार्थियों की मदद की कोशिशों में जुटे हैं। भारत ने मंगलवार को घोषणा की कि वह उन अफगान नागरिकों को आपात ई-वीजा जारी करेगा जो अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज हो जाने के बाद उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर भारत आना चाहते हैं। आईआईटी दिल्ली के निदेशक वी रामगोपाल राव ने कहा, ‘‘ संकट की इस घड़ी में आईआईटी दिल्ली अफगानिस्तान में अपने विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों के साथ खड़ा है। हम विद्यार्थियों की परिसर में वापसी के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। हम उनकी उम्मीद बंधाए हुए हैं।’’ इस संस्थान ने अपने अफगान विद्यार्थियों एवं पूर्व विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये हैं । फिलहाल आईआईटी दिल्ली के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 17 अफगान विद्यार्थी पंजीकृत हैं तथा उनमें से महज एक ही दिल्ली में है क्योंकि कोविड-19 महामारी के चलते अभी ऑनलाइन कक्षाएं चलायी जा रही हैं। आईआईटी दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय मामलों के डीन नवीन गर्ग ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ हम उनके संपर्क में है और उनकी हर संभव मदद का प्रयास कर रहे हैं। दुर्भाग्य से जबतक वीजा का काम पूरा नहीं हो जाता है, हम उन्हें यहां ला नहीं सकते, लेकिन हम उन्हें दस्तावेजों के संबंध में पूरी मदद कर रहे हैं ताकि जैसे ही स्थित सुधरे और दूतावास काम करना शुरू करे तो उनके वीजा का काम पूरा हो जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम अफगानिस्तान के उन संभावनाशील उम्मीदवारों के लिए प्रवेश प्रक्रिया खोल रहे हैं जो भारत आ सकते हैं, बशर्तें वे हमारी शर्त पूरी करें। ’’ आईआईटी मद्रास के भी तीन अफगान विद्यार्थी अफगानिस्तान में फंसे है। आईआईटी मद्रास के प्रवक्ता ने पीटीआई -भाषा से कहा, ‘‘ हमारे तीन विद्यार्थी अफगानिस्तान में फंसे हैं और आईआईटी मद्रास में वैश्विक सहभागिता कार्यालय ने उन्हें वीजा के वास्ते मदद पहुंचाने के लिए पत्र जारी किये हैं। विद्यार्थियों ने हमें सूचित किया है कि स्थिति बहुत कठिन है और वाणिज्य दूतावास पर लंबी लंबी कतारें लगी हैं। ...’’ आईआईटी बंबई ने भी अफगान विद्यार्थियों को परिसर आने की इजाजत दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज