लाइव न्यूज़ :

ICSE, ISC 10th, 12th Results 2021: दसवीं और 12वीं के नतीजे 7 फरवरी को होंगे घोषित, ऐसे करें चेक

By विनीत कुमार | Updated: February 4, 2022 15:50 IST

ISCE ICSE, ISC 10th, 12th Results 2021: दसवीं और 12वीं के नतीजे 7 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। नतीजों को cisce.org, results.cisce.org वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देCISCE ICSE, ISC 10th, 12th Results 2021: 7 फरवरी को नतीजे ऑनलाइन घोषित किए जाएंगे।आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर नतीजे देखे जा सकते हैं।टर्म 1 परीक्षा के लिए पास या फेल होने की स्थिति की घोषणा अभी नतीजों में नहीं की जाएगी।

CISCE ICSE, ISC 10th, 12th Results 2021: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं के नतीजे अगले हफ्ते घोषित करेगा। ये नतीजे 7 फरवरी (सोमवार) को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में आईसीएसई, आईएससी परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cisce.org, results.cisce.org पर देख सकते हैं। 

साथ ही स्कूल भी प्रिंसिपल की आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर CISCE के करियर पोर्टल से अपने छात्रों के परिणाम डाउनलोड और एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि, काउंसिल टर्म 1 परीक्षा के लिए पास या फेल होने की स्थिति की घोषणा नहीं करेगी।

CISCE के अनुसार, 'परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को एक कंप्यूटर आधारित मार्क शीट जारी की जाएगी। यह मार्क शीट केवल सेमेस्टर 1 परीक्षा में छात्र/छात्राओं द्वारा प्राप्त किए गए प्रत्येक विषय या पेपर में अंकों को बताएगी।' इसमें आगे कहा गया है, 'पूरा परिणाम यानी - पास प्रमाणपत्र प्रदान किया गया या पास प्रमाणपत्र प्रदान नहीं किया गया / कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए योग्य हैं या नहीं, इस संबंध में घोषणा केवल सेमेस्टर 2 परीक्षा के पूरा होने के बाद ही की जाएगी।'

ICSE, ISC Term 1 Result 2022: अपना रिजल्ट कैसे करें चेक

1. इसके लिए सबसे पहले आपको CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या फिर results.cisce.org पर जाना होगा।

2. यहां आपको  ICSE/ ISC results 2022 लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. यहां कक्षा का चयन करें, अपनी यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और ऑटो जेनेरेटेड कोड दर्ज करें।

4. इसके बाद रिजल्ट देखने के लिए सब्मिट करें।

5. ऐसा करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होंगे। आप इसका प्रिंट आउट भी भविष्य में इस्तेमाल के लिए निकाल सकते हैं।

टॅग्स :सीआईएससीई.ओआरजीआयसीएसई परिणामआयएससी परिणाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCISCE ISC 12th, ICSE 10th Result 2026: 10वीं में 99.18 और 12वीं में 99.13 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, देखिए

भारतCISCE Class 10, 12 Board Exam Timetable 2026: 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, देखिए डेटशीट

भारतCISCE ICSE, ISC Results 2025: महाराष्ट्र सीएम देवेन्द्र फडणवीस की बेटी दिविजा ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में 92.6 प्रतिशत अंक हासिल किए

भारतCISCE ICSE, ISC Results 2025: आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, फटाफट चेक करें अपनी मार्कशीट

भारतISC ICSE Result 2024: CISCE इस साल नहीं जारी करेगा टॉपर्स लिस्ट, बोर्ड ने बताया कारण, जानें

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना