लाइव न्यूज़ :

IAS एसोसिएशन ने CM केजरीवाल के आरोपों का किया खंडन, कहा- हम हड़ताल पर नहीं

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 17, 2018 16:35 IST

दिल्ली की आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें वे आईएएस पर काम न करने और हड़ताल पर जाने के आरोप लगा रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जून। दिल्ली की आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें वे आईएएस पर काम न करने और हड़ताल पर जाने के आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में आईएएस एसोसिएशन की ओर से आईएएस अधिकारी मनीषा सक्सेना ने कहा कि, हम ये बता देना चाहते हैं कि हम हड़ताल पर नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली की जनता में भ्रम फैला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह जानकारी पूरी तरह झूठी और आधारहीन है जिसमें वे यह कह रहे हैं कि दिल्ली में आईएएस अधिकारी हड़ताल पर हैं। हम समय पर मीटिंग्स में शामिल हो रहे हैं। सभी डिप्टी ऑफिसर अपना काम कर रहे हैं। हम कभी-कभी छुट्टियों पर भी काम कर रहे हैं। वहीं आईएएस एसोसिएशन की ओर से आईएएस अधिकारी वर्षा जोशी ने कहा कि, हमें अपना काम करने दें और आप अपना करें। हम अपने आप को डरा हुए और पीड़ित महसूस कर रहे हैं क्योंकि हमे पूरी तरह से राजनीतिक कारणों से उपयोग किए जा रहे है।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन मंत्रियों का उपराज्यपाल के कार्यालय पर धरना बीते 6 दिनों से धरना जारी है।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के दिग्गज चार नेता सोमवार ( 11 जून ) शाम से आईएएस की हड़ताल खत्म करने, राशन वितरण संबंधी अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल के दफ्तर में धरने पर बैठे हुए हैं। 

इस मामले में सीएम केजरीवाल ने कहा है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वह धरने पर ही रहेंगे। इस बीच मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। केजरीवाल के धरने का समर्थन करने में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने अपना समर्थन दिया है।

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल