लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के स्डेटियम में IAS का कुत्ता विवाद में बोले अनुराग ठाकुर, दिल्ली सरकार ने कुछ नहीं किया, MHA ने दबादला कर दिया संदेश

By रुस्तम राणा | Updated: May 28, 2022 15:40 IST

केंद्रीय मंत्री ने कहा, दिल्ली में एक आईएएस अधिकारी और उसकी पत्नी अपने कुत्ते को स्टेडियम में ले गए, खिलाड़ियों को बाहर खड़े होने के लिए कहा गया। इस मामले में दिल्ली सरकार ने कुछ नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देIAS दंपत्ति की इस हरकत को ठाकुर ने बताया शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्णकहा- इस मामले में दिल्ली सरकार ने कुछ नहीं किया

पुणे: दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने को लेकर IAS अधिकारी के तबादले को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, इस मामले में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कुछ नहीं किया, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दबादला कर एक संदेश दिया है। 

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक दिल्ली में एक आईएएस अधिकारी और उसकी पत्नी अपने कुत्ते को स्टेडियम में ले गए, खिलाड़ियों को बाहर खड़े होने के लिए कहा गया। इस मामले में दिल्ली सरकार ने कुछ नहीं किया। केंद्र ने हस्तक्षेप किया और उन्हें दूर के स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया। ये एथलीट हैं जो देश के लिए पदक जीतते हैं। इसमें किसी को दखल नहीं देना चाहिए।   

केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार और रिंकू दुग्गा के खिलाफ कार्रवाई की, जिन्होंने त्यागराज स्टेडियम के अधिकारियों को स्टेडियम खाली करने को कहा ताकि वे अपने कुत्ते को टहला सकें। 

पुणे के सावित्रीबाई फुले में स्थित खाशाबा जाधव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, " इस मामले में दिल्ली सरकार ने कुछ नहीं किया। केंद्र ने हस्तक्षेप किया और उन्हें दूर स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया। ये एथलीट हैं जो देश के लिए पदक जीतते हैं। किसी को भी इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।" केंद्रीय मंत्री ने कहा, इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक क्या हो सकता है कि एथलीट बाहर हैं लेकिन आईएएस अधिकारी अपने कुत्ते को टहला रहे हैं।

बता दें कि इस मामले में विवाद बढ़ने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय त्वरित कार्रवाई करते हुए IAS संजीव खिरवार का ट्रांसफर लद्दाख कर दिया गया है। वहीं, उनकी पत्नी रिंकू धुग्गा का तबादला अरुणाचल प्रदेश में किया गया। दोनों राज्यों के बीच करीब 3465 किमी का फासला है। इससे पहले दोनों दिल्ली में ही तैनात थे। 

टॅग्स :अनुराग ठाकुरदिल्ली सरकारIAS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतपीएम मोदी की अपील और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मंत्री आशीष सूद ने की मेट्रो की सवारी, शेयर की तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो