लाइव न्यूज़ :

जिस बम से बालाकोट एयर स्ट्राइक दी थी अंजाम, उसका नया वर्जन भारतीय वायुसेना को मिलना शुरू

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 15, 2019 21:06 IST

भारतीय वायुसेना (IAF) को इजरायल से 'स्पाइस 2000 बम' का नया वर्जन मिलना शुरू हो गया है। भारतीय वायुसेना के सूत्रों से यह पता चला है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एयरफोर्स के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि नए बमों का पहला जखीरा हाल में ही भारत को डिलीवर किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय वायुसेना को इजरायल से नए 'स्पाइस 2000' बम मिलने लगे हैं।सूत्रों के मुताबिक, नए बमों की पहली खेप हाल में ही भारत को डिलीवर किया गया था।

भारतीय वायुसेना (IAF) को इजरायल से 'स्पाइस 2000 बम' का नया वर्जन मिलना शुरू हो गया है। भारतीय वायुसेना के सूत्रों से यह पता चला है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एयरफोर्स के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि नए बमों की पहली खेप हाल में ही भारत को डिलीवर किया गया था।

बता दें कि इसी वर्ष 26 फरवरी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बालाकोट, मुजफ्फराबाद और चकोटी इलाकों में भारतीय वायुसेना एयर स्ट्राइक के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने उड़ाने के लिए 'स्पाइस 2000' बमों का इस्तेमाल किया था। इन बमों की सफलता को देखते हुए इसी वर्ष जून में भारतीय वायुसेना इमरजेंसी बैकअप के लिए इजरायल से 100 स्पाइस बमों का समझौता किया था। 

इसी साल जून में भारतीय वायुसेना ने इजरायल के साथ आपात व्यवस्था (इमरजेंसी पावर्स) के तहत 100 स्पाइस-2000 बमों का समझौता किया था। बालाकोट एयर स्ट्राइक में जिन स्पाइस बमों का इस्तेमाल वायुसेना ने अपने मिराज विमानों से किया था, वे पेनीट्रेटर वर्जन के थे। वे पहले इमारत में छेद करते थे और फिर अंदर घुसकर धमाका करते थे। कहा जाता है कि इस तकनीक में इमारत नहीं गिरती है, बल्कि भीतर मौजूद आतंकी मार गिराए जाते हैं। 

बमों की नई खेप के बारे में कहा जा रहा है कि ये इमारत को ध्वस्त करने वाले यानी 'बिल्डिंग ब्लास्टर' वर्जन के हैं और इन्हें सुखोई विमान के वॉरहेड में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकबालाकोटइंडियन एयर फोर्सजम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानभारतीय सेनामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज