लाइव न्यूज़ :

वायु सेना प्रमुख ने पूर्वी क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के निर्माण पर संतोष जताया : रक्षा अधिकारी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:23 IST

Open in App

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (सीएएस)आरकेएस भदौरिया ने शुक्रवार को देश के समग्र रक्षा तंत्र में पूर्वी वायु कमान के महत्व को रेखांकित करते हुए क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के निर्माण और तैयारियों पर संतोष जताया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि एक सम्मेलन के सिलसिले में पूर्वी वायु कमान (ईएसी) मुख्यालय शिलांग के दो दिवसीय दौरे पर आए एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने कमांडरों से युवा वायु सैनिकों को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया ताकि वे अपने प्रशिक्षण और कौशल का पूर्ण उपयोग कर सकें। अधिकारी ने कहा कि कमांडरों को संबोधित करते हुए सीएएस ने समग्र सामरिक परिप्रेक्ष्य में पूर्वी वायु कमान के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। अधिकारी ने कहा, "उन्होंने पूर्वी सेक्टर में एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) सहित विभिन्न स्टेशनों पर क्षमता और बुनियादी ढांचे के निर्माण पर संतोष जताया।’’ उन्होंने कहा कि दो दिवसीय सम्मेलन शुक्रवार को समाप्त हुआ और इसमें कमान के लिए तय परिचालन लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतरक्षा क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा देते हुए केंद्र ने सशस्त्र बलों के लिए 79,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

भारतरक्षा क्षेत्र में क्षमता की उड़ान को दुनिया ने देखा

भारतबालासोर में पृथ्वी-II और अग्नि-I बैलिस्टिक मिसाइल और लद्दाख में आकाश प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, जय हो भारत

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार