लाइव न्यूज़ :

"मैंने हीरानंदानी को लोकसभा का आईडी लॉगिन-पासवर्ड दिया था लेकिन...", निशिकांत दुबे के आरोपों पर बोलीं महुआ मोइत्रा

By अंजली चौहान | Updated: October 28, 2023 06:59 IST

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी संसद लॉगिन आईडी और पासवर्ड अपने बिजनेसमैन दोस्त दर्शन हीरानंदानी को क्यों दिया।

Open in App

नई दिल्ली: तृणमूल लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने एक साक्षात्कार के दौरान अपने खिलाफ लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। महुआ ने कहा कि मैंने अपना संसद लॉगिन और पासवर्ड दर्शन हीरानंदानी को दिया था क्योंकि ऐसा कोई नियम नहीं है कि कौन लॉगिन कर सकता है और कौन नहीं और कोई भी सांसद खुद सवाल नहीं पूछता है।

लॉगिन और पासवर्ड उनकी टीम के पास रहते हैं। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस ने ये साक्षात्कार इंडिया टुडे ग्रुप को बीते शुक्रवार को दिया और अपने खिलाफ आरोपों पर खुलकर बात की। 

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने इंडिया टुडे से एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा कि उन्होंने बिजनेसमैन और अपने दोस्त दर्शन हीरानंदानी को अपनी संसद लॉगिन आईडी और पासवर्ड दिया था ताकि उनके कार्यालय में कोई व्यक्ति पूछे जाने वाले प्रश्नों को टाइप कर सके।

महुआ मोइत्रा ने वकील जय अनंत देहाद्राई द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "लेकिन फिर एक ओटीपी आता है और यह केवल मेरे फोन पर आता है। यह दर्शन के फोन पर नहीं जाता है। जब मैं ओटीपी देती करती हूं, तभी प्रश्न प्रस्तुत किए जाते हैं।" 

बीजेपी सांसद दुबे को घेरते हुए महुआ ने कहा कि उन्होंने धमकाने के लिए गलत व्यक्ति को चुना है। उन्होंने वास्तव में ऐसा किया है। मैंने यहां बैठने के लिए अपने जीवन में सब कुछ छोड़ दिया है। 

मैंने स्विट्जरलैंड से लॉग इन किया है- महुआ 

बीजेपी नेता निशिकांत दुबे के आरोप पर आगे प्रतिक्रिया देते हुए, महुआ मोइत्रा ने कहा, "अब जब कैश-फॉर-क्वेरी विफल हो गई है, तो इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का कोई बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है। दुबे ने प्रेस में जाकर कहा है कि यह एक राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है।

एनआईसी लॉगिन में कोई नियम नहीं है कि आपका लॉगिन कौन कर सकता है बीजेपी का दावा है कि मैंने अपना संसद लॉगिन एक विदेशी संस्था को दे दिया है।

उन्होंने कहा कि दर्शन मेरा दोस्त है और उसके पास भारतीय पासपोर्ट है। बीजेपी का यह भी दावा है कि दर्शन ने दुबई से लॉग इन किया था। मैंने स्वयं स्विट्जरलैंड से लॉग इन किया है। अगर एनआईसी प्रश्न और उत्तर इतना सुरक्षित है तो आप इसे दर्ज करने वाले आईपी पते पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाते?

इस बीच, महुआ मोइत्रा ने एथिक्स कमेटी के सामने पेश होने के लिए और समय मांगा है। पत्र में, टीएमसी सांसद ने कहा कि 30 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच निर्धारित विजयादशमी बैठकों के कारण, वह 31 अक्टूबर को दिल्ली में नहीं रह सकतीं।

टॅग्स :महुआ मोइत्राटीएमसीBJPलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी