लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने फड़नवीस के 'औरंगजेब की औलाद' वाली टिप्पणी पर कहा, "मैं नहीं जानता था कि आप इतने जानकार हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 9, 2023 10:13 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के उस बयान पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें फड़नवीस ने कोल्हापुर में हुए सांप्रदायिक तनाव को लेकर 'औरंगजेब की औलाद' वाली विवादित टिप्पणी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने देवेंद्र फड़नवीस को 'औरंगजेब की औलाद' वाले बयान पर घेरा ओवैसी ने 'गोडसे' का नाम लेकर फड़नीस के 'औरंगजेब' वाले बयान पर किया पलटवार ओवैसी ने कहा कि देवेंद्र फड़नवीस इतने बड़े जानकार हैं, मैं नहीं जानता था

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के उस बयान पर बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें फड़नवीस ने कोल्हापुर में हुए सांप्रदायिक तनाव को लेकर 'औरंगजेब की औलाद' वाली विवादित टिप्पणी की थी।

डिप्टी सीएम फड़नवीस के बयान को लेकर ओवैसी ने कहा, "महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'औरंगज़ेब के औलाद'। क्या आप सब कुछ जानते हैं? मैं नहीं जानता था कि आप (देवेंद्र फड़नवीस) इतने जानकार हैं।"

ओवैसी ने देवेंद्र फड़नवीस को इसलिए घेरा क्योंकिकोल्हापुर हिंसा के बाद बीते बुधवार को देवेंद्र फड़नीस ने नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कथिततौर पर ओवैसी के खिलाफ परोक्ष टिप्पणी करते हुए कहा था, ''अचानक महाराष्ट्र के कुछ जिलों में औरंगजेब के बेटे पैदा हो गए हैं। वे औरंगजेब का दर्जा रखते हैं और उसका पोस्टर दिखाते हैं। इस वजह से आज वहां तनाव है। सवाल उठता हैं कि ये औरंगजेब के बेटे कहां से आए हैं? इसके पीछे कौन हैं? हम इसका पता लगाएंगे।"

कोल्हापुर में दो समुदायों के बीच उस वक्त विवाद पनपा, जब कुछ युवाओं द्वारा औरंगजेब और टीपू सुल्तान से संबंधित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल किया गया और उसके बाद से कोल्हापुर में तनाव व्याप्त हो गया।इस मामले में एनसीपी नेता शरद पवार ने भी देवेंद्र फड़नीस की टिप्पणी पर हमला किया और कहा कि कोल्हापुर में औरंगजेब और टीपू सुल्तान से संबंधित कथित आपत्तिजनक पोस्ट के बाद उपजा तनाव समाज के लिए बेहद घातक है और सभी को इनसे बच कर रहना चाहिए। 

एनसीपी चीफ शरद पवार ने पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कुछ लोगों ने समाज को खराब करने के लिए ऐसी स्थिति बनाई है। इस तरह की बातों पर वैमनस्य पैदा होना, समाज के लिए सही नहीं है। इसकी कीमत सीधे आम लोगों को चुकानी होगी। इसलिए मैं नहीं चाहता कि ऐसे मुद्दों पर किसी भी तरह की राजनीति होनी चाहिए। जब इसकी जांच की जाएगी, तब सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।"

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीदेवेंद्र फड़नवीसKolhapurशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज