लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: नवाब मलिक की बेटी नीलोफर मलिक ने कहा, 'मुझे यकीन है कि मेरे पिता बाहर आएंगे, यह न्याय की लड़ाई, हम लड़ेंगे'

By रुस्तम राणा | Updated: February 24, 2022 16:02 IST

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की बेटी नीलोफर मलिक ने अपने बयान में कहा, हम पिछले 2-3 महीनों से सुन रहे थे कि ईडी आएगी और हमारे पिता (नवाब मलिक) ने हमें सावधान रहने के लिए कहा था लेकिन हमने सब कुछ ठीक किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम एक्टिविस्ट को डी-कंपनी से जोड़ने का काम करते हैं कुछ लोग: नीलोफर कहा- मेरे पिता निडर होकर बोलते हैं इसलिए ED और NCB हमारे पीछे हैं

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किए जाने पर गुरुवार को उनकी बेटी नीलोफर मलिक ने कहा, मुझे यकीन है कि मेरे पिता बाहर आएंगे, यह न्यायिक लड़ाई है और हम लड़ेंगे।

मीडिया एजेंसी एनएनआई के हवाले से नीलोफर मलिक ने अपने बयान में कहा, हम पिछले 2-3 महीनों से सुन रहे थे कि ईडी आएगी और हमारे पिता (नवाब मलिक) ने हमें सावधान रहने के लिए कहा था लेकिन हमने सब कुछ ठीक किया है। मेरे पिता निडर होकर बोलते हैं इसलिए ईडी और एनसीबी हमारे पीछे हैं। 

आगे उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि मेरे पिता बाहर आएंगे, यह न्यायिक लड़ाई है और हम लड़ेंगे। हर मुसलमान जो सार्वजनिक रूप में एक सामाजिक कार्यकर्ता की तरह रहता है, कुछ लोगों द्वारा उन्हें डी-कंपनी से जोड़ देते हैं जो हम मुसलमानों के अनुचित है।

 

उधर, गुरुवार को ही मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राज्य के कई अन्य मंत्रियों ने धरना दिया। राज्य सचिवालय मंत्रालय के नजदीक लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना स्थल पर सबसे पहले अजित पवार पहुंचे। 

मालूम हो कि ईडी ने महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री 62 वर्षीय नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली एक विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने मलिक को तीन मार्च तक के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। एजेंसी का कहना है कि यह जांच, भगौड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम, उसके सहयोगियों और मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से संबंधित है।

टॅग्स :नवाब मलिकप्रवर्तन निदेशालयमहाराष्ट्रNCP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल