लाइव न्यूज़ :

मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा, शरद पवार के प्रति वफादार हूं : तटकरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 17:37 IST

उन्होंने कहा कि उनके दल-बदलने की अफवाह फैला उनकी छवि धूमिल करना ‘गलत’ बात है। तटकरे ने कहा, ‘‘ मैंने चंद्रकांत पाटिल से मुलाकात की, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल और राज्यमंत्री दादा भुसे (शिवसेना) से मुलाकात की। मैंने चार प्रमुख सचिवों और सचिवों से भी मुलाकात की है।

Open in App
ठळक मुद्देमेरी वफादारी पवार साहेब के साथ है। अफवाह फैला मेरी छवि धूमिल करना गलत है।मैंने इन लोगों से लोकसभा चुनाव के दौरान किए अपने वादों को पूरा करने के प्रयास के रूप में मुलाकात की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद सुनील तटकरे ने उनके भाजपा में शामिल होने की सभी अटकलों को बुधवार को खारिज करते हुए कहा कि वह अपनी पार्टी के प्रमुख शरद पवार के प्रति वफादार हैं।

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के साथ उनकी मुलाकात के एक दिन बाद उन्होंने यह बयान दिया है। राकांपा के तीन विधायकों के इस्तीफा देने के बाद तटकरे ने मंगलवार को पाटिल के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की थी।

इन तीनों और कांग्रेस के एक विधायक ने बुधवार सुबह भाजपा का दामन थाम लिया। तटकरे ने एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने पाटिल और अन्य मंत्रियों से उनके रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में किए जाने वाले सार्वजनिक कार्यों के बारे में बातचीत करने के लिए मुलाकात की थी।

उन्होंने कहा कि उनके दल-बदलने की अफवाह फैला उनकी छवि धूमिल करना ‘गलत’ बात है। तटकरे ने कहा, ‘‘ मैंने चंद्रकांत पाटिल से मुलाकात की, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल और राज्यमंत्री दादा भुसे (शिवसेना) से मुलाकात की। मैंने चार प्रमुख सचिवों और सचिवों से भी मुलाकात की है।

मैंने इन लोगों से लोकसभा चुनाव के दौरान किए अपने वादों को पूरा करने के प्रयास के रूप में मुलाकात की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी वफादारी पवार साहेब के साथ है। अफवाह फैला मेरी छवि धूमिल करना गलत है। ’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राकांपा पवार के नेतृत्व में ‘फीनिक्स बर्ड’ की तरह उभरेगी। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव सितम्बर-अक्टूबर में होने हैं। 

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने शरद पवार से की मुलाकात

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए बुधवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राकांपा के तीन विधायक और कांग्रेस का एक विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गया।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में थोराट ने कहा, ‘‘पवार साहब गठबंधन के वरिष्ठ नेता हैं और हमने चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।’’ यह पूछने पर कि क्या एमएनएस, कांग्रेस-राकांपा गठबंधन का हिस्सा बनेगी, इस पर उन्होंने कहा कि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई।

थोराट ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर विस्तार से जानकारी देने से इनकार कर दिया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारमुंबईभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप