लाइव न्यूज़ :

भारतीय एवं असमी संस्कृति की रक्षा के लिए मैं चरमपंथी हूं : हिमंत बिस्व सरमा

By भाषा | Updated: February 14, 2021 14:22 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 फरवरी एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को ‘असम का दुश्मन’ करार देते हुए असम सरकार में मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि वह भारतीय एवं असमी संस्कृति की रक्षा के लिए चरमपंथी हैं।

पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए)के समन्वयक सरमा ने अजमल पर असम की संस्कृति के विपरीत काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह तबतक पहचान की राजनीति की बात करते रहेंगे जबतक लोकसभा सदस्य एवं विपक्षी नेता राजनीति परिदृश्य में रहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस धरती पर भारतीय एवं असमी संस्कृति की रक्षा के लिए मैं चरमपंथी हूं। अगर किसी ने मुझे यह तमगा दिया है तो कृपया कर मेरा आभार एवं धन्यवाद उन लोगों तक पहुंचा दें।’’

दरअसल पत्रकारों ने सरमा से प्रश्न किया था कि विपक्ष उन्हें ध्रुवीकरण की राजनीति के चरमपंथी की तरह पेश कर रहे हैं। उनके इस प्रश्न पर सरमा ने ये बातें कहीं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या ध्रुवीकरण की राजनीति में वह और अजमल बराबर हैं तो असम के वित्तमंत्री ने कहा कि एआईयूडीएफ प्रमुख कुछ ऐसा कर रहे हैं जो ‘असमी संस्कृति के विपरीत है’ जबकि वह तो असमी संस्कृति की रक्षा करने का प्रयास कर रहे हैं।

सरमा ने कहा, ‘‘ मैं भारतीय राष्ट्रवाद की रक्षा करने का प्रयास कर रहा हूं। दो चरमपंथी होने चाहिए, इसलिए अगर उत्तरी ध्रुव है तो दक्षिण ध्रुव भी होगा। अगर बदरुद्दीन अजमल गायब हो जाते हैं तो हम भी गायब हो जाएंगे। तब हम विकास की तथा कुछ और बात करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जबतक बदरुद्दीन अजमल होंगे, तबतक हम विकास एवं पहचान की राजनीति की बात करेंगे। अगर यह मुझे चरमपंथी बनाता है तो मैं इससे खुश हूं।’’

सरमा ने कहा, ‘‘संभवत: यह असम की राजनीति का सबसे खतरनाक दौर है। वह (अजमल) कट्टरपंथी संगठनों से पैसा ला रहे हैं। समाज सेवा के नाम पर वह नेटवर्क बना रहे हैं जो असम की संस्कृति के हित में नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर