लाइव न्यूज़ :

Republic Day 2022: गूगल डूडल में नजर आई 73वें गणतंत्र दिवस की झलक, देखें कैसे टेक कंपनी ने मनाया अपने अंदाज में रिपब्लिक डे

By आजाद खान | Updated: January 26, 2022 08:08 IST

Republic Day 2022: 71वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते हुए उसका रंग बिरंगा डूडल बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देरिपब्लिक डे पर गूगल ने खास अंदाज में अपना डूडल बनाया है।पिछले कुछ सालों से गूगल गणतंत्र दिवस के मौके पर खास अंदाज में डूडल बनाता है।डूडल में इंडिया गेट से लेकर भारत की हर सांस्कृतिक चीज को दिखाने की कोशिश की गई थी।

Republic Day 2022 (गणतंत्र दिवस 2022): आज पूरे भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग अपने-अपने तरीके से आंनंद मनाते हैं। कुछ लोग गणतंत्र दिवस का परेड देखने जाते हैं तो वहीं कुछ लोग अपने घरों में ही अच्छा पकवान बनाकर इसे सेलिब्रेट करते हैं। वहीं आज के इस खास मौके पर गूगल ने भी अपने अंदाज में गणतंत्र दिवस को मनाया है और एक अलग ही लुक में गूगल डूडल को पेश किया। गणतंत्र दिवस के डूडल को गूगल ने ऊंट, हाथी, घोड़े, ढोलक समेत कई म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट और तिरंगे से काफी मनमोहक अंदाज में सजाया है और इसे देशवासियों को भेट किया है। 

क्या खास गूगल ने पेश किया रिपब्लिक डे पर

गूगल ने देश के 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इसकी संस्कृति और विरासत की झलक का प्रदर्शन किया है। टेक कंपनी अपने डूडल के माध्यम से देश के गौरव और परंपरा को दर्शाया है। इसके डूडल में भारत की संस्कृति विरासत, सैन्य ताकत और विकास की झलक देखी जा सकती है। गूगल ने अपने डूडल में राष्ट्रीय पक्षी मोर, कला समेत नृत्य को भी देखा गया है। इस तरीके से टेक जाएंट ने अपने अंदाज में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया है। 

इससे पहले कैसे बनाता था डूडल गूगल

आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से गूगल इसी अंदाज में डूडल बनाकर गणतंत्र दिवस को मनाता है। गूगल ने 71वें गणतंत्र दिवस पर भी भारत की संस्कृति की झलक पेश की थी और रंग बिरंगा डूडल बनाया था। उसमें भी इंडिया गेट से लेकर भारत की हर सांस्कृतिक चीज को दिखा गया था। यही नहीं डूडल में राष्ट्रीय पक्षी मोर, भारत की सांस्कृतिक रंग, आर्ट्स, टेक्सटाइल और नृत्य भी लोगों को काफी पसंद आया था। 

टॅग्स :गणतंत्र दिवसभारतNew Delhiमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज