लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट में नंबर कैसे जुटाएगी बीजेपी, क्या अजित पवार ने भाजपा को अंधेरे में रखा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 09:02 IST

एनसीपी पार्टी के 49 विधायक शरद पवार के फैसले के साथ खड़े हो गए। जो 5 विधायक अजित के साथ थे, वह भी अब शरद पवार के साथ हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर देवेंद्र फड़नवीस व अजित की सरकार फ्लोर टेस्ट में नंबर कैसे जुटा पाएगी?

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी पार्टी के 49 विधायक शरद के फैसले के साथ खड़े हो गए। महाराष्ट्र मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है.

महाराष्ट्र की राजनीति में तब भूचाल आ गया जब शनिवार (23 नवंबर) सुबह होते ही लोगों  को पता चला कि महाराष्ट्र में अजित पवार ने देवेंद्र फड़नवीस के साथ मिलकर सरकार बना ली है। पिछले कई दिनों से जारी सियासी रस्साकशी कुछ समय के लिए भले ही समाप्त हो गई। लेकिन, देवेंद्र फड़नवीसअजित पवार के लिए असली परीक्षा इसके बाद शुरू हुई। दरअसल, भले ही एनसीपी पार्टी के कई विधायकों के हस्ताक्षर वाले पत्र के आधार पर अजित पवार बीजेपी व देवेंद्र को आश्वस्त करने में कामयाब हो गए, लेकिन जैसे ही बात शरद पवार के पास पहुंची और उन्होेंने बीजेपी के साथ सरकार बनाने का विरोध किया।

इसके तुरंत बाद एनसीपी पार्टी के 49 विधायक शरद के फैसले के साथ खड़े हो गए। जो 5 विधायक अजित के साथ थे, वह भी अब शरद पवार के साथ हो गए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर देवेंद्र फड़नवीस व अजित की सरकार फ्लोर टेस्ट में नंबर कैसे जुटा पाएगी?

इस सवाल का जवाब पता करने पर साफ हो जाता है कि इस मामले में अजित पवार ने ऐसा कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया। अजित का ध्यान इस बात पर रहा है कि कैसे पार्टी के ज्यादातर विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र राज्यपाल को सौंप दिया जाए। भले ही उस पत्र का मकसद खुद हस्ताक्षर करने वाले विधायकों को भी नहीं पता हो। 

आपको बता दें कि 49 विधायकों का शरद पवार के समक्ष पेश होने से साफ हो गया कि वे अजीत पवार के साथ नहीं हैं। यदि उन्हें अजीत के साथ जाना होता तो लौटने की जरूरत नहीं थी। जैसा कि बाकी 4-5 विधायकों ने किया। इससे दो बातें साफ हो गई हैं। 

1 अजित के विद्रोह की खबर शरद पवार को नहीं थी। 2 अजित विधायकों को तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए।

अब सवाल उठता है कि तो क्या अजित ने भाजपा व देवेंद्र को अंधेरे में रखकर सरकार बना ली? इस सवाल का बेहद आसान सा जवाब यह है कि अजित ने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया। यही वजह है कि इस दौरान उनके पास इतना वक्त था कि वे एक बनी बनाई चिट्ठी को राज्यपाल तक पहुंचा पाते लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अजित बीजेपी के साथ जाने के लिए चार-पांच विधायकों को ही तैयार कर पाए।

साफ है कि देवेंद्र फड़नवीस व भाजपा को अजित ने अंधेरे में रखा। यही वजह है कि आगे की सोचे बिना सुबह-सबेरे फड़नवीस ने शपथ ली, लेकिन फ्लोर टेस्ट के बारे में वह नहीं सोच पाए। 

टॅग्स :अजित पवारमहाराष्ट्रशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत