लाइव न्यूज़ :

नोएडा में होटल संचालक को गोली मारी, मौत

By भाषा | Updated: September 1, 2021 12:35 IST

Open in App

नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी के मार्केट में अज्ञात व्यक्ति ने एक होटल संचालक को मंगलवार रात को गोली मार दी। इस घटना में होटल संचालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़ित के बीच होटल से खाने के ऑर्डर को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया कि मित्रा सोसाइटी के पास सुनील (38 वर्ष) नाम के व्यक्ति का होटल है जहां से भोजन की डिलीवरी की जाती है। उन्होंने बताया कि देर रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने सुनील पर गोली चलाई, जिसमें उनकी मौत हो। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि खाने के ऑर्डर को लेकर होटल संचालक व आरोपी में विवाद था। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपी की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप