लाइव न्यूज़ :

6 जनवरी का इतिहास: इंदिरा गांधी की जान लेने वालों को दी गई थी फांसी, पढ़ें आज का इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2022 10:26 IST

6 जनवरी: आज के दिन ही सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई थी। साल 1966 में आज के ही दिन ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का भी जन्म हुआ था।

Open in App

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को छह जनवरी के दिन ही फांसी दी गई थी। सतवंत सिंह और बेअंत सिंह इंदिरा गांधी के सुरक्षा कर्मी थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर, 1984 को सरकारी आवास पर उन्हें गोली मार दी थी। 

इस षड्यंत्र में केहर सिंह भी शामिल था। बेअंत सिंह को उसी वक्त मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षा कर्मियों ने मार गिराया था। देश दुनिया के इतिहास में 6 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

166: छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया। 

1885: आधुनिक भारत के दिग्गज हिंदी लेखक भारतेंदु हरिश्‍चंद्र का निधन। 

1928: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म। 

1959: भारत के हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्‍म। उन्हीं की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने क्रिकेट का विश्वकप जीता।

1966: ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म।

1977 : संगीत कंपनी ईएमआई ने रॉक बैंड 'सेक्स पिस्टल्स' के सार्वजनिक तौर पर खराब बर्ताव की वजह से उनके साथ करार रद्द किया। 

1989 : इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई। 

2017: हिंदी फिल्म अभिनेता पद्मश्री ओमपुरी का निधन।

टॅग्स :हिस्ट्रीइंदिरा गाँधीकपिल देवओम पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

बॉलीवुड चुस्कीहिटलर के खिलाफ ‘कान्स’ और बेजोड़ चेतन आनंद, सत्यजित राय, रविशंकर

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज