लाइव न्यूज़ :

Hindi Diwas 2022: भारत से बाहर इन 5 देशों में बोली जाती है हिंदी, घूमने का बना रहे प्लान तो न करें भाषा की चिंता

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 12, 2022 16:55 IST

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और आप अंग्रेजी में कमजोर हैं तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। दरअसल, दुनिया में ऐसे 5 देश हैं, जहां हिंदी बोली और अच्छे से समझी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल भारत का एक पड़ोसी मुल्क है, जहां हिंदी बोले और समझने वालों की संख्या सबसे अधिक है।अमेरिका एक ऐसा देश है जहां अंग्रेजी के बाद हिंदी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। भारत से मॉरीशस घूमने जाने वालों की संख्या काफी ज्यादा होती है।

Hindi Diwas 2022: हर साल भारत में 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के अधिकांश हिस्सों में लोग हिंदी बोलते हैं। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों से अंग्रेजी के आगे लोग हिंदी कम बोलना पसंद करते हैं और उसे ही स्टैण्डर्ड वाली भाषा मानते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि हर इंसान अच्छी अंग्रेजी बोलना जानता हो। 

ऐसे में कई लोगों को अंग्रेजी बोलने और समझने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिलहाल, अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और आप अंग्रेजी में कमजोर हैं तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं है। दरअसल, दुनिया में ऐसे 5 देश हैं, जहां हिंदी बोली और अच्छे से समझी जाती है। ऐसे में आपको यहां भाषा की कोई दिक्कत नहीं होगी और आप अपनी ट्रिप अच्छे से एन्जॉय कर पाएंगे। 

नेपाल

नेपाल भारत का एक पड़ोसी मुल्क है, जहां हिंदी बोले और समझने वालों की संख्या सबसे अधिक है। जानकारी के अनुसार, नेपाल में लगभग आठ लाख लोग हिंदी बोलते हैं। ऐसे में अगर आप नेपाल जाने का प्लान बना रहे हैं तो काठमांडू, भक्तपुर, नगरकोट, सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान, चितवन राष्ट्रीय उद्यान जैसी जगह घूम सकते हैं। 

अमेरिका

अमेरिका एक ऐसा देश है जहां हिंदी बोली जाती है। आपको हो सकता है कि ये जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका जैसे में देश में भी हिंदी बोली जाती है, लेकिन ये सच है। एक रिपोर्ट एक मुताबिक, अमेरिका में तकरीबन 6 लाख लोग ऐसे हैं जो हिंदी बोलते और समझते हैं। दरअसल, अमेरिका में ज्यादातर हिंदी भाषी लोग बसे हुए हैं। हिंदी अमेरिका में हिंदी 11वीं सबसे लोकप्रिय भाषा है। 

मॉरीशस

भारत से मॉरीशस घूमने जाने वालों की संख्या काफी ज्यादा होती है। यहां लगभग एक तिहाई लोग हिंदी बोलते हैं। ऐसे में अगर आप मॉरीशस घूमने जा रहे हैं तो मॉरीशस, पेरेबेरे, ला कंबुसा, ले मोर्ने, ब्लैक रिवर नेशनल पार्क, कैसला वर्ल्ड ऑफ एडवेंचर, इमली झरना का प्लान जरूर बनाएं।

फिजी

फिजी में भारतीय मजदूरों के आकर काम करने की वजह से हिंदी भाषा का चलन बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप यहां जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां भाषा की कोई दिक्कत नहीं होगी। उत्तर पूर्वी भारत से फिजी काफी लोग जाते हैं, जो अवधि और भोजपुरी बोलने वाले होते हैं।

सिंगापुर

सिंगापुर 500 साल पहले ग्रेटर इंडिया का ही हिस्सा माना जाता था। यहां भी हिंदी भाषी लोगों की कमी नहीं है। खास बात तो ये है कि सिंगापुर में तमिल भाषा को राजभाषा का दर्जा हासिल है। मालूम हो, भारतीय पर्यटकों के बीच सिंगापुर एक प्रमुख टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है। 

टॅग्स :हिन्दी दिवसहिन्दी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारततकनीक के जरिये मातृभाषाओं को बचाने की जरूरत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र