लाइव न्यूज़ :

हिमाचल : सोलन में ट्रक और बस की टक्कर में 35 लोग घायल

By भाषा | Updated: August 22, 2021 14:19 IST

Open in App

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रविवार को एक ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 35 लोग घायल हो गए। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर जबली-धर्मपुर राजमार्ग पर उस समय हुई जब एक ट्रक यात्रियों से भरी बस से टकरा गया। बस में कुल 32 यात्री सवार थे जबकि ट्रक में तीन लोग सवार थे। यात्रियों से भरी बस शिमला की ओर जा रही थी जबकि ट्रक कालका की ओर जा रहा था। इस सड़क हादसे में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए धर्मपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपदा विभाग के अधिकारी के मुताबिक हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहिमाचल प्रदेश के सोलन में ट्रक और बस की टक्कर में 35 लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज