लाइव न्यूज़ :

Hijab Controversy: कर्नाटक हाईकोर्ट ने हिजाब विवाद को लेकर छात्रों से की शांति बनाए रखने की अपील, कल फिर होगी सुनवाई

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2022 17:34 IST

कर्नाटक में चर रहे हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की ताकि जनता परेशान न हो।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने की छात्रों से शांति बनाए रखने की अपीलछात्रों का दूसरों पर हमला करना, ये अच्छी चीजें नहीं हैं- HC

बेंगलुरु: बेंगलुरु: कर्नाटक में चल रहे हिजाब कंट्रोवर्सी को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट में हिजाब पहन कर स्कूल-कॉलेज में प्रवेश मांगने वाली छात्राओं के वकील और सरकार के एडवोकेट जनरल की ओर से दलीलें रखी गई। इन दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने आज की सुनवाई को खत्म कर दिया है और बताया है कि मामले पर कल बुधवार को 2.30 बजे से फिर सुनवाई होगी।

सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा कि आंदोलन करना, सड़क पर जाना, नारेबाजी करना, छात्रों पर हमला करना, छात्रों पर दूसरों पर हमला करना, ये अच्छी चीजें नहीं हैं। 

अदालत ने की छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील

अदालत ने कहा अगर हम टीवी पर आग और खून देखते हैं, तो जज परेशान हो जाएंगे। मन अशांत होगा तो बुद्धि काम नहीं करेगी। कोर्ट ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की ताकि जनता परेशान न हो। हाईकोर्ट का ने कहा, उसे बड़े पैमाने पर जनता के ज्ञान और गुणों पर पूरा भरोसा है और उसे उम्मीद है कि इसका पालन किया जाएगा।

हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य में अगले तीन दिनों के लिए सभी हाई स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है।

क्या है हिजाब कंट्रोवर्सी?

बता दें कि उडुपी के एक सरकारी महाविद्यालय में छह छात्राओं ने हिजाब पहनकर कॉलेज में एंट्री ली थी विवाद इस बात को लेकर था कि प्रशासन ने छात्राओं को हिजाब पहनने के लिए मना किया था, लेकिन वे फिर भी पहनकर आ गई थीं उस विवाद के बाद से ही दूसरे कॉलेजों में भी हिजाब को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो अब तक थमा नहीं है।

टॅग्स :कर्नाटकहाई कोर्टBasavaraj Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारतमप्र उच्च न्यायालय ने धार स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित किया, हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार भी दिया?

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा