लाइव न्यूज़ :

Nuh Violence: हाईकोर्ट के आदेश से हरियाणा के नूंह में बुलडोजर एक्शन पर लगा ब्रेक, अदालत ने लिया स्वतः संज्ञान

By रुस्तम राणा | Updated: August 7, 2023 17:49 IST

हरियाणा में सांप्रदायिक झड़पों में छह लोगों की जान जाने, संपत्ति का भारी नुकसान होने और नूंह और गुरुग्राम में दहशत फैलने के एक हफ्ते बाद अदालत ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देHC के आदेश के बाद नूंह में सांप्रदायिक झड़पों के मद्देनजर विध्वंस की कवायद आज रोक दी गई नूंह और गुरुग्राम में दहशत फैलने के एक हफ्ते बाद अदालत ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लियाविध्वंस के पिछले चार दिनों में 350 से अधिक झोपड़ियां और 50 बिल्डिंगें ध्वस्त कर दी गईं

नई दिल्ली: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक झड़पों के मद्देनजर विध्वंस की कवायद आज रोक दी गई। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद संबंधित अधिकारियों को बुलडोजर कार्रवाई रोकने को कहा। हरियाणा में सांप्रदायिक झड़पों में छह लोगों की जान जाने, संपत्ति का भारी नुकसान होने और नूंह और गुरुग्राम में दहशत फैलने के एक हफ्ते बाद अदालत ने इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है।

विध्वंस के पिछले चार दिनों में 350 से अधिक झोपड़ियां और 50 बिल्डिंगें ध्वस्त कर दी गईं। हालांकि इस बीच विध्वंस अभियान की आलोचना होती रही, विपक्षी दलों के राजनेताओं ने आरोप लगाया कि इसमें केवल मुसलमानों को निशाना बनाया। साथ ही, जिनके घर तोड़े गए उनमें से कई लोगों ने दावा किया था कि उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी।

हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने कहा था कि वे अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और किसी भी व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया जा रहा है। खडगटा ने रविवार को कहा, "अवैध निर्माण के खिलाफ विध्वंस अभियान चल रहा है और यह जारी रहेगा। किसी को निशाना बनाने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। हमारा मकसद शांति स्थापित करना है।"

विध्वंस अभियान को लेकर हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधने वालों में हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजिलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि सामूहिक दंड देने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना एक समुदाय (मुसलमानों) की इमारतों, घरों और चिकित्सा दुकानों और झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए। खट्टर सरकार ने कानून न्यायालयों के अधिकारों को छीन लिया है, विश्वास उन लोगों को दिया जा रहा है जो वैचारिक रूप से बीजेपी/संघ के करीब हैं। 

आज सुबह कर्फ्यू में चार घंटे की ढील दी गई, इस दौरान एटीएम भी खुले। क्षेत्र में इंटरनेट प्रतिबंध अब भी लागू है। नूंह पुलिस ने कहा है कि झड़पों के सिलसिले में 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 56 मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :Haryana High Courtहरियाणामनोहर लाल खट्टरManohar Lal Khattar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल