लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय का अग्निशमन विभाग को नेहरू प्लेस में ‘मॉक ड्रिल’ करने का निर्देश

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:00 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अग्निशमन विभाग को नेहरू प्लेस इलाके में एक कार्य दिवस पर ‘मॉक ड्रिल’ करने और कमियों का पता लगाने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि यह सुनिश्चित करना होगा कि दमकल की गाड़ियां सभी तरफ से मौके पर पहुंच सके। नेहरू प्लेस क्षेत्र में हाल ही में आग लगने की घटना हुई थी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी। उच्च न्यायालय ने कहा कि मॉक ड्रिल के बाद दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) द्वारा की गई सिफारिशों और सुझावों पर एक समिति विचार करेगी, जिसका गठन नेहरू प्लेस के संबंध में किसी भी मुद्दे पर नजर रखने के लिए किया गया है। अदालत नेहरू प्लेस में जिला वाणिज्यिक केंद्र की एक इमारत में आग लगने की घटना पर संज्ञान लेने के बाद एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।अदालत ने कहा था कि नेहरू प्लेस क्षेत्र में फेरीवालों और विक्रेताओं की समस्या की व्यापकता, जिसे सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो से देखा जा सकता है, यह दर्शाती है कि दमकल गाड़ियों तक पहुंचना मुश्किल था, जहां 12 अगस्त को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति नवीन चावला की पीठ ने कहा कि चूंकि आग की घटना के बाद जनहित याचिका दाखिल हुई है, इसलिए डीएफएस को मामले में पक्षकार के रूप में पेश करना उचित समझा गया और उसे नोटिस जारी किया। अदालत ने दमकल सेवा प्रमुख को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि क्षेत्र का स्थानीय दमकल केंद्र एक कार्य दिवस पर नेहरू प्लेस क्षेत्र में ‘मॉक ड्रिल’ करे और कमियों की पहचान करते हुए एक रिपोर्ट दाखिल करे। पीठ ने कहा कि दमकल अधिकारी की रिपोर्ट और समिति द्वारा की गई कार्रवाई सुनवाई की अगली तारीख यानी 27 अक्टूबर से कम से कम एक सप्ताह पहले अदालत के समक्ष दायर की जाए। पीठ ने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इमारत हर तरफ से सुरक्षित हो और दमकल की गाड़ियों की पहुंच हर तरफ से हो।’’ अदालत ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि यह क्षेत्र अतिक्रमण से मुक्त हो और अच्छी स्थिति में हो ताकि आपात स्थिति में दमकल की गाड़ियां वहां जल्द से जल्द पहुंच सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारतमप्र उच्च न्यायालय ने धार स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित किया, हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार भी दिया?

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल