लाइव न्यूज़ :

अपराह्न दो बजे के मुख्य समाचार

By भाषा | Updated: August 24, 2021 14:16 IST

Open in App

मंगलवार को दोपहर दो बजे तक भाषा की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं : दि10 अफगान भारत निकासीभारत ने अफगानिस्तान से 78 और लोगों को वापस लायानयी दिल्ली, भारत ने मंगलवार को दुशांबे से 78 लोगों को वापस लाया गया जिनमें 25 भारतीय नागरिक तथा कई अफगान सिख और हिंदू शामिल हैं। एक दिन पहले उन्हें भारतीय वायु सेना के सैन्य परिवहन विमान से काबुल से दुशांबे पहुंचाया गया था।दि11 अफगानिस्तान निकासी सिखसिख धर्मग्रंथ की तीन प्रतियां , 44 अफगान सिख भारत पहुंचेनयी दिल्ली, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वी मुरलीधरन ने मंगलवार को सिखों के धर्मग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को आदरपूर्वक ग्रहण किया।वि6 अमेरिका अफगानिस्तान निकासी अफगानिस्तान से 31 अगस्त तक निकासी पर ध्यान केंद्रित कर रहा अमेरिका वाशिंगटन, बाइडन प्रशासन ने सोमवार को कहा कि वह अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के अभियान को 31 अगस्त तक पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। प्रादे27 महाराष्ट्र राणे लीड पुलिस उद्धव के खिलाफ बयान: नासिक के पुलिस आयुक्त ने राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिएमुंबई, नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश जारी किए।वि12 ब्रिटेन जी7 अफगान लीड जॉनसनतालिबान को उसकी बातों से नहीं, कामों से आंका जाएगा: बोरिस जॉनसनलंदन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अफगानिस्तान के संकट पर जी7 देशों की आपात बैठक की अध्यक्षता करने से पहले कहा कि तालिबान को उसकी बातों से नहीं उसके काम से आंका जाएगा।अर्थ6 अध्ययन जीडीपी अप्रैल-जून की तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर 18.5 प्रतिशत रहने का अनुमान : एसबीआई रिपोर्ट मुंबई, देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली अप्रैल-जून की तिमाही में 18.5 प्रतिशत रहेगी। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट इकोरैप में यह अनुमान लगाया गया है। खेल9 खेल पैरालंपिक भारत ध्वजवाहक कोविड संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से मरियप्पन पैरालंपिक में भारतीय ध्वजवाहक नहीं बनेंगे तोक्यो, ऊंची कूद के एथलीट मरियप्पन थांगवेलु तोक्यो की उड़ान के दौरान कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण पैरालंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक नहीं बन पाएंगे और उनकी जगह भाला फेंक के एथलीट टेक चंद लेंगे।खेल8 खेल मुक्केबाजी एशियाई भारत भारत के चार मुक्केबाज एशियाई युवा चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में नयी दिल्ली, भारत के चार मुक्केबाजों ने दुबई में चल रही एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट