लाइव न्यूज़ :

हाथरस पीड़िता की फॉरेंसिक रिपोर्ट में दावा, रेप के नहीं मिले सबूत, लेकिन इस वजह से उठ रहे हैं सवाल

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 5, 2020 11:22 IST

यूपी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा था कि एफएसएल रिपोर्ट में स्पर्म नहीं मिला है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि कुछ लोगों ने जाति-आधारित तनाव को भड़काने के लिए मामले को हवा दी है। ऐसे लोगों की पहचान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देफोरेंसिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि युवती से रेप का कोई सबूत नहीं मिला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैंपल में स्पर्म नहीं मिला।

लखनऊः हाथरस में 19 वर्षीय किशोरी के कथित सामूहिक बलात्कार के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार विरोधियों के निशाने पर है। इस बीच फोरेंसिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि युवती से रेप का कोई सबूत नहीं मिला है। आगरा में एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की अंतिम रिपोर्ट में कहा गया है कि सैंपल में स्पर्म नहीं मिला। हालांकि, विशेषज्ञ ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं क्योंकि यह हमले के 11 दिन बाद एकत्र किए गए सैपलों पर आधारित है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले गुरुवार को दावा किया था कि 19 वर्षीय युवती की फोरेंसिक रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके साथ बलात्कार या सामूहिक बलात्कार नहीं हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित की मौत उसकी गर्दन की चोट के कारण हुई। 

यूपी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा था कि एफएसएल रिपोर्ट में स्पर्म नहीं मिला है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि कुछ लोगों ने जाति-आधारित तनाव को भड़काने के लिए मामले को हवा दी है। ऐसे लोगों की पहचान और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

घटना के 11 दिन बाद आगरा में पीड़िता के सैंपल को फॉरेंसिक लैब भेजा गया था। इस पर विशेषज्ञों का कहना है कि इतने समय तक स्पर्म मौजूद नहीं रहता है। यूपी पुलिस के अनुसार, पीड़िता का सैंपल 22 सितंबर को अलीगढ़ के एक अस्पताल में लिया गया था। उसी दिन उसने अपना बयान दर्ज करवाया था। विशेषज्ञों का मानना है कि जांच बयान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, सैंपल 25 सितंबर को तीन दिन बाद आगरा में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे गए थे।

आपको बता दे, गत 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला