लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: 22 साल बाद हुए छात्र संघ चुनाव, अधिकतर पार्टियों ने किया बहिष्कार

By भाषा | Updated: October 18, 2018 14:35 IST

अप्रत्यक्ष चुनाव व्यवस्था में, कॉलेज में कक्षा प्रतिनिधि चुने जाते हैं जबकि विश्वविद्यालयों में विभाग प्रतिनिधियों का चुनाव होता है। इसके बाद वे छात्र संघों के पदाधिकारियों का चुनाव करते हैं।

Open in App

हरियाणा में 22 साल के बाद छात्र संघ के चुनाव हुए लेकिन एबीवीपी को छोड़कर प्रमुख छात्र संगठनों ने चुनाव के ‘अप्रत्यक्ष’ होने का विरोध करते हुए इनका बहिष्कार किया।

पुलिस ने कुरूक्षेत्र में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया। इस तरह के प्रदर्शनों की खबर राज्य के अन्य हिस्सों से भी आईं।

अप्रत्यक्ष चुनाव व्यवस्था में, कॉलेज में कक्षा प्रतिनिधि चुने जाते हैं जबकि विश्वविद्यालयों में विभाग प्रतिनिधियों का चुनाव होता है। इसके बाद वे छात्र संघों के पदाधिकारियों का चुनाव करते हैं।

शाम पांच बजे तक उपलब्ध परिणामों के मुताबिक, राज्य के 11 विश्वविद्यालयों में 1,108 कक्षा प्रतिनिधियों (सीआर) में से 517 को निर्विरोध चुन लिया गया। इसी तरह से कॉलेजों में 1,816 सीआर को निर्विरोध चुन लिया गया।

तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल ने हिंसा की घटनाओं के बाद 1996 में छात्र संघ चुनाव पर रोक लगा दी थी।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण रहा।

एनएसयूआई और राष्ट्रीय लोक दल के भंग हो चुके छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन के 200 से ज्यादा छात्रों ने कुरूक्षेत्र में प्रदर्शन किया।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज