लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट ने दिया झटका, निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण पर रोक लगाई

By विशाल कुमार | Updated: February 3, 2022 15:34 IST

गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा दायर मामले में एक अन्य याचिकाकर्ता ने पहले दलील दी थी कि हरियाणा सन्स ऑफ द सॉयल की नीति पेश करके निजी क्षेत्र में आरक्षण बनाना चाहता है, जो नियोक्ताओं के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में हाईकोर्ट एक विस्तृत आदेश बाद में जारी करेगा।फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और हरियाणा के अन्य संघों द्वारा दायर याचिका पर आदेश पारित।

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को राज्य के निवासियों के लिए उद्योगों में 75 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले हरियाणा सरकार के कानून पर रोक लगा दी। इस मामले में हाईकोर्ट एक विस्तृत आदेश बाद में जारी करेगा। यह आदेश फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और हरियाणा के अन्य संघों द्वारा दायर एक याचिका पर पारित किया गया है।

गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा दायर मामले में एक अन्य याचिकाकर्ता ने पहले दलील दी थी कि हरियाणा सन्स ऑफ द सॉयल की नीति पेश करके निजी क्षेत्र में आरक्षण बनाना चाहता है, जो नियोक्ताओं के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

यह भी तर्क दिया गया था कि निजी क्षेत्र की नौकरियां विशुद्ध रूप से उन कर्मचारियों के कौशल और विश्लेषणात्मक दिमाग पर आधारित होती हैं जो भारत के नागरिक हैं और भारत के किसी भी हिस्से में नौकरी करने के लिए उनकी शिक्षा के आधार पर संवैधानिक अधिकार रखते हैं।

15 जनवरी, 2022 से हरियाणा सरकार द्वारा अधिसूचित कानून के तहत निजी क्षेत्र की नौकरियों में स्थानीय युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है जो 30,000 रुपये से कम मासिक वेतन प्रदान करते हैं।

इसमें निजी कंपनियां, सोसायटियां, राज्यों की ट्रस्ट औऱ पार्टनरशिप कंपनियां शामिल हैं।

टॅग्स :हरियाणानौकरीहाई कोर्टमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतDhar Bhojshala Dispute: वाग्देवी मंदिर, हवन कुंड, मूर्तिकला और संस्कृत शिलालेख?, भोजशाला में सबूत और हिन्दू पक्ष ने जीत ली बाजी?

भारतमप्र उच्च न्यायालय ने धार स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित किया, हिंदुओं को पूजा करने का अधिकार भी दिया?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार