लाइव न्यूज़ :

हरियाणा पुलिस एक साल में गुरमीत राम रहीम के दो करीबियों आरोपियों को नहीं कर पाई है गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 25, 2018 18:54 IST

हरियाणा पुलिस ने आदित्य इंसां की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

Open in App

चंडीगढ़,25 अगस्त (भाषा) डेरा सच्चा सौदा की अध्यक्ष विपासना इंसां अब भी हरियाणा पुलिस के हाथ नहीं लग रही है लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उससे दो बार पूछताछ कर चुका है।निदेशालय पिछले वर्ष आज ही के दिन गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार का दोषी ठहराये जाने के बाद भड़की हिंसा के बाद से उससे दो बार पूछताछ कर चुका है।विपासना इंसां और गुरमीत के प्रवक्ता आदित्य इंसां के नाम पंचकूला और सिरसा में हुई व्यापक हिंसा के सिलसिले में अति वांछित लोगों की सूची में है। इस हिंसा में 40 से अधिक लोग मारे गये थे।अपनी दो अनुयायियों के साथ पिछले वर्ष 25 अगस्त को गुरमीत को दोषी ठहराये जाने के बाद से वह सलाखों के पीछे है। इसके बाद उसके समर्थकों ने पंचकूला और सिरसा में काफी उत्पात मचाया और करोड़ों रूपये मूल्य की संपत्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यहां कहा,‘‘हमारी टीम विपासना इंसां और आदित्य इंसां को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।’’ प्रवर्तन निदेशालय ने आठ अगस्त को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में सौंपी अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि इस अवधि के दौरान उससे (विपासना से) दो बार पूछताछ की गई है। एजेंसी डेरा की वित्तीय संपत्तियों और वित्तीय गतिविधियों में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है।विपासना इस वर्ष फरवरी में मामले में अपना नाम जुड़ने से पहले हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल के समक्ष पेश हुई थी। इसके बाद से वह पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है।पुलिस ने आदित्य इंसां की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।हरियाणा पुलिस ने हिंसा, आगजनी और सार्वजनिक तथा निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के सिलसिले में डेरा समर्थकों के खिलाफ 240 मामले दर्ज किये थे।रोहतक की सुनारिया जेल में न्यायाधीश ने गुरमीत को 20 वर्ष की सजा सुनाई थी। वह इस जेल में ही बंद है।अधिकारियों ने बताया कि डेरा प्रमुख जेल के अंदर सब्जियां उगा कर अब तक छह हजार रुपये कमा चुका है।

टॅग्स :गुरमीत राम रहीमहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज