लाइव न्यूज़ :

'हर फ़िक्र को धुएं में उड़ाता चला गया': अंबाला कैंट से 545 वोटों से पीछे चल रहे भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने गाया गाना

By रुस्तम राणा | Updated: October 8, 2024 12:52 IST

Ambala Cantt. Elections Results 2024: अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज करीब 545 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से निर्दलीय महिला उम्मीदवार चित्रा सरवारा आगे हैं। 

Open in App

Haryana Elections Results: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के रूझान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में आ रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी बहुमत के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। ऐसे में कमोबेश यही स्थिति रही तो भाजपा राज्य की सत्ता में हैट्रिक लगा देगी। हालांकि इस बीच अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज करीब 545 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से निर्दलीय महिला उम्मीदवार चित्रा सरवारा आगे हैं। 

रुझान को लेकर भाजपा के कद्दावर नेता ने कहा, "हम पहले दिन से कह रहे हैं कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी...कांग्रेस के रोने के अलग-अलग तरीके हैं, धीरे-धीरे ये सिलसिला बढ़ता जाएगा। सुबह कह रहे थे कि राहुल गांधी और हुड्डा साहब ने कमाल कर दिया, लेकिन अब कह रहे हैं कि चुनाव आयोग बदल गया है। ये कांग्रेस के रोने के अलग-अलग तरीके हैं..."

एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जैसा हमने सोचा था वैसे ही नतीजे आ रहे हैं, कांग्रेस को हरियाणा की जनता अच्छी तरह सबक सिखाती नजर आ रही है... कांग्रेस के भीतर ऐसे लोग हैं जो हुड्डा को हारते देखना चाहते थे और वे ही पटाखे फोड़ रहे थे।" वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपने खास अंदाज में उन्होंने बॉलीवुड का प्रसिद्ध गीत हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया। 

आपको बता दें कि राज्य में 90 सीटों के लिए 5 अक्तूबर को वोटिंग आयोजित की गई थी और आज चुनाव के नतीजे आ रहे हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी एक्जिट पोल के अनुमान के ठीक विपरीत राज्य में तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। 

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024अनिल विजअंबाला कैंटBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारतभाई सम्राट से मिलकर दी बधाई?, चिराग पासवान ने कहा- नीतीश कामकाज को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे, वीडियो

भारतकेवल एक दल का NDA नहीं, 5 दलों का?, क्या भाजपा अपने दम पर मुख्यमंत्री बना रही है?, जानिए गिरिराज सिंह ने क्या कहा?, वीडियो

भारतSamrat Govt Oath: सम्राट चौधरी के हाथों में सूबे की कमान, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी को मिली डिप्टी सीएम की कुर्सी

भारतअशोक मित्तल पर ईडी का शिकंजा! राज्यसभा में राघव चड्ढा की जगह उपनेता बने AAP सांसद के घर छापेमारी