लाइव न्यूज़ :

Haryana Assembly Election 2024: चुनावी दंगल में फिर से BJP की मुश्किलें बढ़ीं, अब रणजीत चौटाला ने मंत्रीपद से दिया इस्तीफा

By आकाश चौरसिया | Updated: September 5, 2024 14:54 IST

Haryana Assembly Election 2024: भाजपा के लिए एक और बुरी खबर आ रही है, जैसे ही नेतृत्व की ओर से पहली सूची जारी हुई। तभी से विधायकों का इस्तीफा देने जारी है। अब मंत्री रणजीत चौटाला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देHaryana Assembly Election 2024: लक्ष्मण नापा के बाद रणजीत चौटाला ने दिया इस्तीफाHaryana Assembly Election 2024: अब रणजीत चौटाला ने मंत्री पद से दिया त्याग Haryana Assembly Election 2024: निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Haryana Assembly Election 2024: भाजपा की उम्मीदवारों की पहली सूची आने के बाद लगातार मौजूदा विधायकों का इस्तीफा देना जारी है। ऐसे में अब लक्ष्मण नापा के बाद प्रदेश सरकार में शामिल मंत्री रणजीत चौटाला ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगामी हरियाणा विधानसभा 2024 चुनाव में रनिया सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी एक ना सुनी और टिकट उनका कट गया। इसके बाद उनके तेवर बदले और आज उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस सूची में उनके साथ भाजपा नेता रामेश्वर गिल, MLA लक्ष्मण नापा समेत 9 बड़े नेता शामिल हैं।  

भाजपा के लिए एक और अच्छी खबर नहीं आ रही है, क्योंकि निर्दलीय विधायक रहे रणजीत चौटाले ने नायब सिंह सैनी के सीएम बनते ही उन्होंने बीजेपी में एंट्री की थी।

भाजपा ने पहली लिस्ट में हरियाणा के रतिया विधानसभा 2024 से पूर्व सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल को मैदान में उतार दिया। इस बात से नाराज रतिया के मौजूदा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को अपना इस्तीफा थमा दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग दिया है। हालांकि, इस बीच उनके साथ दो बड़े नेताओं ने बगावती तेवर अपनाते हुए पार्टी को इस्तीफा थमा दिया है। सामने आ रही खबरों की मानें तो विधायक अब कांग्रेस का हाथ आज थामने जा रहे हैं। 

पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल रतिया विधानसभा क्षेत्र में कुछ दिनों पहले ही सक्रिय हो गई थी। बीजेपी कार्यकर्ताओ को जब सुनीता दुग्गल को रतिया से टिकट मिलने की आहट हुई तो विरोध के स्वर पहले ही उठने लगे थे। कार्यकर्ताओं की तरफ से स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देने की मांग भी की गई। इसके बावजूद बीजेपी हाईकमान की तरफ से सुनीता दुग्गल को रतिया से टिकट थमा दिया गया।

बता दें कि सुनीता दुग्गल ने 2014 में आईआरएस (IRS) की सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में एंट्री ली थी। साल 2014 में बीजेपी ने उन्हें रतिया से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वे इनेलो उम्मीदवार रविंद्र बलियाला से मात्र 453 वोटों से हार गई थी। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सुनीता दुग्गल को सिरसा सीट से मैदान में उतारा। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हराकर जीत दर्ज की थी।

वहीं लक्ष्मण नापा के बीजेपी से इस्तीफा देने के साथ ही अब उनके कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चाएं होने लगी है. वे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर कांग्रेस का थामन थाम सकते हैं।

टॅग्स :हरियाणाचंडीगढ़गुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज