लाइव न्यूज़ :

‘हरिता’ नेताओं को नैसर्गिक न्याय नहीं मिला : फातिमा ताहिलिया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:24 IST

Open in App

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) द्वारा मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) की महिला विंग एमएसएफ-हरिता की प्रदेश समिति पर रोक लगाए जाने के एक दिन बाद संगठन की एक शीर्ष नेता ने बुधवार को पार्टी के फैसले का विरोध किया और कहा कि उन्हें ‘‘नैसर्गिक न्याय’’ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वह संगठन के कुछ पुरुष नेताओं के खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने के ‘हरिता’ के फैसले के साथ मजबूती से खड़ी हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी वफादारी भी दिखाई। उल्लेखनीय है कि आईयूएमएल ने मंगलवार को हरिता की प्रदेश समिति पर संगठन के भीतर नेताओं के मतभेदों को सार्वजनिक करने का आरोप लगाते हुए इस पर रोक लगा दी थी। एमएसएफ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फातिमा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हरिता कार्यकर्ताओं ने महिला सदस्यों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने की वजह से पुरुष नेताओं के खिलाफ राज्य महिला आयोग में शिकायत दायर की थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘अभद्र’ टिप्पणियों के खिलाफ आवाज उठाने पर उनके सहित महिला नेता सोशल मीडिया पर गंभीर चरित्र हनन का सामना कर रही हैं।फातिमा ने कहा, ‘‘हममें से किसी ने भी घटना के बारे में कभी भी सार्वजनिक तौर पर या मीडिया के सामने आज तक कुछ नहीं कहा। हमने उचित माध्यम से शिकायत दर्ज कराई और इस बारे में एमएसएफ तथा आईयूएमएल को भी बताया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह दुखद है कि हरिता नेताओं को वह नैसर्गिक नयाय नहीं मिला जो महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने वालों को मिला। हरिता पर रोक लगाने का निर्णय दुखद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखालिस्तानी समूह ने भारत विरोधी अभियान को दिया नया रंग, 'उर्दुस्तान' की डिमांड करने को लेकर मुस्लिमों को भड़काया

भारतIUML नेता ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति द्वारा बच्चे को जन्म देने के दावे बताया ‘खोखला’, कहा- इस पर विश्वास करने वाले लोग ‘काल्पनिक दुनिया में जीते हैं’

भारतएमएसएफ नेता ने अपमानजनक टिप्पणी के लिए खेद व्यक्त किया

भारतआईयूएमएल ने एमएसएफ की महिला विंग की प्रदेश समिति पर कार्रवाई की

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज