लाइव न्यूज़ :

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: वीडियो रिपोर्ट सील कवर में वाराणसी की अदालत में जमा की गई, आज होगी सुनवाई

By विशाल कुमार | Updated: May 19, 2022 11:14 IST

माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट 10-12 पेज की है, जिसे सीलबंद लिफाफे में उस टीम द्वारा पेश किया गया है जिसने मस्जिद परिसर की वीडियो रिकॉर्डिंग किया था। रिपोर्ट वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में पेश की गई।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष सहायक आयुक्त विशाल सिंह ने रिपोर्ट जमा की। वाराणसी की अदालत पांच हिंदू महिलाओं की याचिका पर सुनवाई कर रही है।रिपोर्ट वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में पेश की गई।

वाराणसी (यूपी):वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद की वीडियो रिकॉर्डिंग की रिपोर्ट आज सुबह एक अदालत में पेश की गई, जिसमें हिंदू याचिकाकर्ताओं द्वारा मस्जिद परिसर के अंदर मूर्तियों की पूजा करने का अनुरोध शामिल है।

माना जा रहा है कि यह रिपोर्ट 10-12 पेज की है, जिसे सीलबंद लिफाफे में उस टीम द्वारा पेश किया गया है जिसने मस्जिद परिसर की वीडियो रिकॉर्डिंग किया था। रिपोर्ट वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में पेश की गई।

कोर्ट द्वारा नियुक्त विशेष सहायक आयुक्त विशाल सिंह ने रिपोर्ट जमा की। इस दौरान वहां दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। विशाल सिंह ने कहा कि हमने सीलबंद लिफाफे में वीडियो चिप भी दाखिल की है। यह सब अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

वाराणसी की अदालत पांच हिंदू महिलाओं की याचिका पर सुनवाई कर रही है, जो दावा करती हैं कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं।

मस्जिद परिसर की वीडियो रिकॉर्डिंग में शामिल वकीलों में से एक ने दावा किया है कि पारंपरिक रूप से वजू या नमाज से पहले इस्लामी शुद्धिकरण अनुष्ठानों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तालाब के अंदर कथित तौर पर एक शिवलिंग पाया गया था।

इस हफ्ते की शुरुआत में, सुप्रीम कोर्ट ने कथित तौर पर शिवलिंग पाए जाने वाले क्षेत्र को संरक्षित करने के निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा था और साथ ही मुसलमानों को मस्जिद में प्रार्थना करने को बरकरार रखा था।

टॅग्स :ज्ञानवापी मस्जिदवाराणसीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज