986 रन, 17 विकेट, 77.2 ओवर, 96 चौके और 58 छक्के?, दिल्ली से लेकर जयपुर तक रनों की बारिश, वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल शतक फीके पड़े?

सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 26, 2026 05:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।शनिवार को 2 मैच खेले गए। पहले दिल्ली और जयपुर में रनों की बारिश हुई। 

जयपुर: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (74 रन) और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (57 रन) की अर्धशतकीय पारियां 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (103 रन) के इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक पर भारी पड़ी जिससे सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को यहां आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त देकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी (103 रन) के 36 गेंद में आईपीएल के इतिहास के तीसरे सबसे तेज शतक और ध्रुव जुरेल (51 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 112 रन साझेदारी की बदौलत छह विकेट पर 228 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शनिवार को 2 मैच खेले गए। पहले दिल्ली और जयपुर में रनों की बारिश हुई। 

दिल्ली-जयपुर में कुल मिलाकर 986 रन बने। इस दौरान 2 शतक लगे और दोनों टीम की हार हुई। 17 विकेट गिरे और कुल 77.2 ओवर की गेंदबाजी हुई। इस दौरान 96 चौके लगे और 58 छक्के लगे। दिल्ली में दिल्ली की हार हुई तो जयपुर में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा। 

लोकेश राहुल की नाबाद 152 रन की पारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बड़े स्कोर वाले टी20 मैच में शनिवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ सात गेंद शेष रहते छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से शिकस्त दी।

टॅग्स :आईपीएल 2026राजस्थान रॉयल्सदिल्ली कैपिटल्ससनराइजर्स हैदराबादपंजाब किंग्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या