लाइव न्यूज़ :

गुजरात: भारत बायोटेक के नए संयंत्र से कोवैक्सीन की पहली वाणिज्यिक खेप रवाना

By भाषा | Updated: August 29, 2021 13:21 IST

Open in App

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात में भरूच जिले के अंकलेश्वर स्थित भारत बायोटेक के नए संयंत्र से रविवार को कोवैक्सीन टीके की पहली वाणिज्यिक खेप रवाना की। मांडविया ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तुरंत बाद ट्वीट किया, ‘‘देश को कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मजबूत करने के लिए सबसे जरूरी है टीकाकरण। आज अंकलेश्वर, गुजरात स्थित भारत बायोटेक के संयंत्र से कोवैक्सीन की पहली वाणिज्यिक खेप को रवाना किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे देश में टीकों की आपूर्ति में बढ़ोतरी होगी एवं हर भारतीय तक टीका पहुंचाने में मदद मिलेगी।’’ सरकार ने इस महीने की शुरुआत में भारत बायोटेक के अंकलेश्वर स्थित विनिर्माण संयंत्र को कोविड​​-19 रोधी कोवैक्सीन टीके का उत्पादन करने की मंजूरी दी थी। भारत बायोटेक ने मई में घोषणा की थी कि उसने अंकलेश्वर स्थित अपनी सहायक कंपनी के संयंत्र में कोवैक्सीन की अतिरिक्त 20 करोड़ खुराक के उत्पादन की योजना बनाई है। हैदराबाद स्थित कंपनी ने कहा था कि वह अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली चिरोन बेहरिंग इकाई के विनिर्माण संयंत्र में कोवैक्सीन की अतिरिक्त 20 करोड़ खुराक बनाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत रविवार सुबह तक कोविड-19 टीके की 63.09 करोड़ खुराक लगाई गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?