लाइव न्यूज़ :

गुजरात: कुर्सी पर बैठी दलित महिला को लात मार के नीचे गिराया, मामला दर्ज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 9, 2018 15:04 IST

गुजरात के अहमदाबाद जिले के एक स्कूल में कुर्सी पर बैठने को लेकर भीड़ ने एक दलित महिला पर कथित रूप से हमला कर दिया।

Open in App

अहमदाबाद, 9 जून। गुजरात के अहमदाबाद जिले के एक स्कूल में कुर्सी पर बैठने को लेकर भीड़ ने एक दलित महिला पर कथित रूप से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि, घटना दो दिन पहले वलथरा गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि एक आंगनवाड़ी में कार्यरत पल्लवीबेन जाधव (45) को आधार कार्ड वितरित करने की जिम्मेदारी दी गई थी। काठ पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक स्थानीय नागरिक जयराज वेगड यह देखकर नाराज हो गया कि पल्लवीबेन अपना कार्य करने के दौरान कुर्सी पर बैठी हुई है।

पल्लवीबेन के पति गणपत जाधव की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि, जयराज ने सवाल किया कि एक दलित होते हुए वह कुर्सी पर क्यों बैठी हुई है। जयराज ने कुर्सी को पैर से मारा जिससे पल्लवीबेन गिर गईं। बाद में शाम में जयराज और करीब 25 अन्य लोग महिला के घर गए और परिवार के सदस्यों पर डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत हत्या के प्रयास और डकैती तथा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून के तहत एक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी करडिया राजपूत समुदाय से हैं जो अन्य पिछड़ा वर्ग में आता है।

पुलिस उपाधीक्षक (अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, अहमदाबाद) पी डी मनवार ने कहा , ‘‘यह भी आरोप लगाया गया है आरोपी पल्लवीबेन का मंगलसूत्र भी छीन ले गए। आरोपियों ने जाधव के एक रिश्तेदार को कथित रूप से आग लगाने का भी प्रयास किया।’’ मामले की जांच कर रहे मनवार ने कहा कि आज तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में आरोपी के तौर पर नामित भरत वेगड ने बाद में पल्लवीबेन और उनके पति के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि दम्पति और उनके रिश्तदारों ने उस पर एवं अन्य पर हमला किया। 

टॅग्स :दलित विरोधगुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह