लाइव न्यूज़ :

मुनाफे वाले पीएसयू को कमजोर कर बेचने की कोशिश में सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 5, 2021 17:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार पर मुनाफे में चल रहे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) को कमजोर कर उन्हें बेचने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह दावा भी किया कि सरकार के पास कोई आर्थिक मॉडल नहीं है।

शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ इस सरकार का आर्थिक मॉडल समझ नहीं आ रहा है। अगर सरकारी खजाना खाली है तो सारी चीजों के दाम बढ़ाकर उसे भरने की कोशिश की जा रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार के समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल थी तो पेट्रोल 68 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। लेकिन आज कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल है तो पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इस पर कोई नहीं बोल रहा है। वो अभिनेता भी नहीं बोल रहे हैं, जो कांग्रेस की सरकार में बोलते थे।’’

शुक्ला ने दावा किया, ‘‘सरकार मुनाफे में चल रही सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को बेच रही है। अगर इसी तरह सरकारी संपत्तियों को बेचा गया तो सरकार सिर्फ दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक तक सीमित हो जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को मुनाफे वाली कंपनियों को बेचने के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उनको बेचने के बजाय उन्हें मजबूत किया जाना चाहिए।’’

गौरव वल्लभ ने भारतीय नौवहन निगम और कुछ अन्य पीएसयू का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया, ‘‘इस सरकार ने पीएसयू की सेल लगाई है। वह उन कंपनियों को बेच रही है जिनको पूर्ववर्ती सरकारों के समय खड़ा किया गया था। इस सरकार के पास कोई नजरिया नहीं है। उसके पास आय का साधन सिर्फ सरकारी संपत्तियों को बेचना और पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाना है।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘संप्रग सरकार के 10 साल में पीएसयू के विनिवेश से कुल 1.14 लाख करोड़ रुपये एकत्र हुए। जबकि मोदी सरकार ने पांच साल में 2.80 लाख करोड़ रुपये पीएसयू में विनिवेश करके या फिर बेचकर एकत्र किए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह