लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर हत्याकांड : पुलिस ने परिवार को केस दर्ज करने से किया मना, कहा- कोर्ट मामले में सालों लग जाते हैं, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 30, 2021 14:57 IST

गोरखपुर के रियाल्टार मनीष गुप्ता हत्या मामले में पुलिस परिवार को मामला दर्ज नहीं करने को लेकर मनाते हुए नजर आ रहे हैं । यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तेजी से वायरल हो रहा है । इस वीडियो में गोरखपुर जिला मजिस्ट्रेट विजय किरण आनंद और एसएसपी विपिन टाडा बात कर रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखपुर के रियाल्टार मनीष गुप्ता हत्या मामले से जुड़ा वीडियो आया सामने पुलिस ने परिवार को एफआईआर दर्ज करने से किया मना परिवार के एक सदस्य ने रिकॉर्ड किया वीडियो ़

लखनऊ :  यूपी पुलिस प्रदेश में कैसे काम कर रही है । यह एक वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है ।  जब वरिष्ठ अधिकारी कथित तौर पर मृतक गोरखपुर व्यवसायी के परिवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के लिए राजी करते हुए नजर आ रहे हैं । पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कराने से कोई फायदा नहीं है । इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जिला के शीर्ष अधिकारी पीड़ित परिवार को मामला दर्ज करवाने से रोक रहे हैं । 

गोरखपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की सोमवार देर रात शहर के एक होटल में पुलिस की छापेमारी के दौरान मौत हो गई । कारोबारी की मौत के बाद मंगलवार रात छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया । घटना पर देशव्यापी आक्रोश के बाद बुधवार को आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया गया था ।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो को पीड़ित परिवार के किसी सदस्य ने कथित तौर पर गोरखपुर के जिला मजिस्ट्रेट विजय किरण आनंद और एसएसपी विपिन टाडा के साथ बैठक के दौरान रिकॉर्ड किया है । 

वीडियो में जिलाधिकारी गुप्ता के परिवार से कहते नजर आ रहे हैं कि ''मैं बड़े भाई की तरह आपसे विनती कर रहा हूं. कोर्ट केस के बाद आप यकीन नहीं करेंगे, कोर्ट में सालों लग जाते हैं ।''

वीडियो में फिर एसएसपी विपिन टाडा ये कहते हुए नजर आते है कि "पुलिस की पीड़िता के साथ कोई पिछली दुश्मनी नहीं थी । वे वर्दी में गए थे और इसलिए मैं सुबह से आपको सुन रहा हूं । आपने उन्हें निलंबित करने के लिए कहा और मैंने किया । वह क्लीन चिट मिलने तक उन्हें बहाल नहीं किया जाएगा । ''

गुप्ता के परिवार की एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह चाहती है कि पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया जाए । इस बीच, अधिकारियों को पता चल गया कि उनके बीच की बातों को रिकॉर्ड किया जा रहा है और उन्होंने इसे रोकने को कहा । आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई राजनेताओं ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, ''ये आदित्यनाथ सरकार के अधिकारी हैं । कह रहे हैं “FIR न लिखवाओ वरना सालों साल केस चलेगा” SP महोदय खुद मान रहे हैं “पुलिसवालों का पहले से कोई झगड़ा तो था नहीं” मतलब साफ़ है की एक निर्दोष व्यक्ति की बिना किसी जुर्म के हत्या कर दी गई। तो FIR क्यों नही? न्याय कैसे मिलेगा? सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है । 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगोरखपुरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?