लाइव न्यूज़ :

Earth day 2021: पृथ्वी दिवस पर गूगल ने बनाया खास डूडल, धरती को बचाने के लिए दिया ये संदेश

By दीप्ती कुमारी | Published: April 22, 2021 9:47 AM

पृथ्वी दिवस 2021: पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। गूगल ने भी इस दिन पर पर्यावरण को समर्पित एक शानदार एनिमेशन तैयार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल डूडल ने पृथ्वी दिवस पर बनाया एनिमेशन, पौधे-फूल लगाने के लिए किया प्रेरितडूडल के एनिमेशन में लोग पीढ़ी दर पीढ़ी पौधे लगाते नजर आ रहे, जो अंत में पेड़ बनता हैपृथ्वी दिवस को मनाने की शुरुआत 22 अप्रैल 1970 से हुई थी, हर साल मनाया जाता है ये खास दिन

नई दिल्ली: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस (Earth Day 2021) के रूप में मनाया जाता है । इस साल पृथ्वी दिवस 2021 की थीम 'रीस्टोर आवर अर्थ' है। इसके तहत पांच प्राथमिक कार्यों को इंगित किया गया है : द कैनोपी प्रोजेक्ट, फूड एंड एनवायरनमेंट, क्लाइमेट लिटरेसी, द ग्लोबल अर्थ चैलेंज और द ग्रेट ग्लोबल क्लीनअप। इस बारे में गूगल डूडल ने भी पर्यावरण को लेकर एक प्यारा सा एनिमेशन बनाया है । 

Google Doodle: डूडल का संदेश- पेड़ लगाए, भविष्य बेहतर बनाए 

गूगल ने  एनिमेट डूडल की मदद से लोगों को पेड़ों के बारे में सोचने और कई पीढ़ियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पौधे-फूल लगाने पर जोर दिया गया है। डूडल के एनिमेशन में अच्छे भविष्य के लिए लोगों को पौधा-फूल लगाते हुए दिखाया जा रहा है। ये दिखाने की कोशिश है कि हर कोई एक बेहतर कल के लिए कैसे बीज बोता है।

इसमें कहा गया कि हम पीढ़ी दर पीढ़ी अपने बच्चों को  ज्ञान, संपत्ति के साथ क्यों न पर्यावरण का भी उपहार दें और उन्हें ऐसा ही अपने आने वाली पीढ़ी के लिए करना चाहिए।  यह डूडल पेज बताता है कि जिस ग्रह पर हम रहते है , वहां पर्यावरण ही इसे हमारे रहने लायक बनाता है। इसके बदले में हमें भी पर्यावरण का ध्यान रखना होगा।

इसी उद्देश्य से लोग घर में भी पौधे लगाए , इससे न केवल आप पर्यावरण के संतुलन में मदद करेंगे बल्कि एक बेहतर कल भी सुनिश्चित करेंगे ।

पृथ्वी दिवस के दिन एक छोटी शुरुआत करें 

पृथ्वी दिवस का मकसद पूरी दुनिया के लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए पेड़-पौधे लगाए जाने चाहिए। पृथ्वी दिवस पहली बार 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था। ये तब यह केवल संयुक्त राज्य अमेरिका में मनाया गया था लेकिन अब इस मुहिम में सभी देशों की भागीदारी है । 2016 में पृथ्वी दिवस के दिन ही संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन सहित 120 देशों ने पेरिस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

टॅग्स :डूडलअर्थ डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगिरीश्वर मिश्र का ब्लॉग: पृथ्वी और प्रकृति का नहीं है कोई दूसरा विकल्प

भारतEarth Day 2024: पृथ्वी दिवस पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानें इस बार क्या किया खास

ज़रा हटकेगूगल ने आज बनाया अल्टीना शिनासी का डूडल, जानिए उनके बारे में

भारतEarth Day 2023: प्रजातियां हो रही लुप्त, जैव विविधता घट रही है...सामने हैं कई और समस्याएं! पृथ्वी और इस पर मौजूद जीवन को बचा लीजिए

भारतWorld Earth Day 2023: कब है विश्व पृथ्वी दिवस? जानें इसका महत्व और इतिहास

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: स्टाफ से बहस करते हुए स्वाति मालीवाल की वीडियो फुटेज वायरल; 'आप' सांसद ने दी प्रतिक्रिया

भारतस्वाति मालीवाल मारपीट मामले को लेकर सीतारमण ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- "ये सीएम क्या महिलाओं को सुरक्षा देगा"

भारतSaran Lok Sabha Elections 2024: लालू यादव की बेटी और राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य की उम्मीदवारी पर खतरा!, पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर, जानिए

भारतSaran Lok Sabha Elections 2024: लालू यादव की बेटी और राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य की उम्मीदवारी पर खतरा!, पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर, जानिए

भारतपीएम मोदी और अमित शाह की तरह मास कम्युनिकेटर नहीं हैं एस जयशंकर, जानें आपने बारे में क्या कहा