लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार आलोचना के प्रति असहिष्णु है: विजय सरदेसाई

By भाषा | Updated: December 2, 2019 13:13 IST

लोबो ने शनिवार को दावा किया था कि कुछ विदेशी नागरिक राज्य में विकास परियोजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों को भड़का रहे हैं। मंत्री ने कहा था, ‘‘जिन लोगों के पास ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया(ओसीआई) कार्ड है, उन्हें इस बात की चिंता अधिक होनी चाहिए कि पुर्तगाल या लंदन में क्या हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविजय सरदेसाई ने ओसीआई कार्ड धारकों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर राज्य के बंदरगाह मंत्री माइकल लोबो की आलोचना कीउन्होंने आरोप लगाया कि प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार आलोचना के प्रति ‘‘असहिष्णु’’ है।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई ने ओसीआई कार्ड धारकों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर राज्य के बंदरगाह मंत्री माइकल लोबो की आलोचना की और आरोप लगाया कि प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली सरकार आलोचना के प्रति ‘‘असहिष्णु’’ है।

लोबो ने शनिवार को दावा किया था कि कुछ विदेशी नागरिक राज्य में विकास परियोजनाओं को लेकर स्थानीय लोगों को भड़का रहे हैं। मंत्री ने कहा था, ‘‘जिन लोगों के पास ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया(ओसीआई) कार्ड है, उन्हें इस बात की चिंता अधिक होनी चाहिए कि पुर्तगाल या लंदन में क्या हो रहा है। गोवा को हम पर छोड़िए, इसकी देखभाल करने के लिए हम यहां हैं। हम जानते हैं कि आप गोवा से प्यार करते हैं लेकिन राज्य के बारे में सकारात्मक रहे। रास्ते में रोड़े न अटकाए।’’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सरदेसाई ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपने खिलाफ आलोचना को लेकर असहिष्णु है। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीयों को गोवा के बारे में अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है।

राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने रविवार को दक्षिण गोवा जिले के मारगांव शहर में पत्रकारों से कहा, ‘‘जब भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए मैंने 2017 में मनोहर पर्रिकर का समर्थन किया था तो ओसीआई कार्ड धारकों ने मेरी निंदा की थी। मेरी अब भी निंदा की जाती है लेकिन मैंने कभी उनके खिलाफ एक शब्द तक नहीं कहा।’’

टॅग्स :गोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतभाजपा के खिलाफ था, हिंदुओं के खिलाफ नहीं?, गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोडणकर पर मामला दर्ज?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह