लाइव न्यूज़ :

इलाज के लिए आज रात अमेरिका जाएंगे मनोहर पर्रिकर

By स्वाति सिंह | Updated: March 6, 2018 23:51 IST

गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया 'लीलावती अस्पताल के चिकित्सकों की सलाह पर गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर आज रात संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के लिए रवाना होंगे।'

Open in App

नई दिल्ली, 6 मार्च: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पेट की बीमारी के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए थे लेकिन हालत में सुधार ना होने के कारण मंगलवार रात अपने इलाज के लिए अमेरिका रवाना होंगे। इसकी जानकारी गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया 'लीलावती अस्पताल के चिकित्सकों की सलाह पर गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर आज रात संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के लिए रवाना होंगे।'

इससे पहले सीएम पर्रिकर15 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गये थे जिसके बाद उन्हें 22 फरवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद पर्रिकर गोवा के बजट सत्र में शामिल हुए थे जिसके बाद वह घर से ही सीएम कार्यालय का कामकाज संभाल रहे थे।  

सोमवार को पर्रिकर ने अपने राज्य के प्रशासनिक मामलों का प्रभार तीन वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों की समिति के हवाले कर वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए कैबिनेट बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह भी कहा था कि अगर मुंबई अस्पताल के चिकित्सक सिफारिश करते हैं तो पर्रिकर को विदेश में भी भर्ती कराया जा सकता है। दिन भरी चली जद्दोजहद में पर्रिकर ने राज्य में सत्तारूढ़ राजनेताओं, नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के साथ श्रंखलाबद्ध बैठकें कीं, जहां उन्होंने शासन से संबंधित निर्देश जारी किए। मुख्य कैबिनेट मंत्रियों के बीच उनसे मिलने पहुंचे नेताओं में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता और कृषि मंत्री विजय सरदेसाई और शहरी विकास मंत्री फ्रांसिस डिसूजा शामिल हैं। 

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतभाजपा के खिलाफ था, हिंदुओं के खिलाफ नहीं?, गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोडणकर पर मामला दर्ज?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज