लाइव न्यूज़ :

गोवा के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी से की अपील, कहा- अंतरराज्यीय परिवहन पर आंशिक रूप से हटाएं प्रतिबंध

By भाषा | Updated: May 12, 2020 06:14 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 मई को समाप्त हो रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण से पहले कोविड-19 की रोकथाम की रणनीति पर मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देवार्ता के बाद प्रमोद सावंत ने ट्वीट किया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 पर वीडियो कॉन्फ्रेंस से चर्चा की।गोवा में अभी तक कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है और यह राज्य ग्रीन जोन में है।

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील की कि अंतरराज्यीय सार्वजनिक परिवहन पर आंशिक रूप से प्रतिबंध हटाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंस के दौरान राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए खनन और पर्यटन गतिविधियों को शुरू करने की मांग की।

प्रधानमंत्री ने 17 मई को समाप्त हो रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण से पहले कोविड-19 की रोकथाम की रणनीति पर मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा की। वार्ता के बाद सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत सरकार के मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 पर वीडियो कॉन्फ्रेंस से चर्चा की।

प्रतिबंधों को धीरे-धीरे खत्म करने का सुझाव दिया, खासकर अंतरराज्यीय सार्वजनिक परिवहन पर। साथ ही खनन और पर्यटन को बहाल करने सहित अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये गोवा के नजरिये को रखा।’’ गोवा में अभी तक कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है और यह राज्य ग्रीन जोन में है। इसने अपनी आर्थिक गतिविधियों के लिए आंशिक रूप से प्रतिबंधों में ढील दी है।  

सोमवार को गोवा के सीएम प्गोरमोद सावंत ने कहा था कि गोवा में अन्य राज्यों से लोग घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।  उन्होंने बताया कि यह COVID-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। साथ ही यह भी चेतावनी दी कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य में आने वाले लोगों को इस संक्रमण के लिए जांच किए जाने व क्वारंटाइन रखने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने वीडियो मैसेज जारी कर यह संदेश दिया। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर पड़ोसी राज्यों से लोगों को यहां के लोग प्रवेश कराने की कोशिश में है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कानून के तहत यह दंडनीय है। इस अवैध गतिविधि के तहत पकड़े जाने वालों के खिलाफ राज्य सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनप्रमोद सावंतगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतभाजपा के खिलाफ था, हिंदुओं के खिलाफ नहीं?, गोवा कांग्रेस नेता गिरीश चोडणकर पर मामला दर्ज?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज