लाइव न्यूज़ :

गोवा के नए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सीएम बोले- गवर्नर ने कोंकणी में ली शपथ, बहुत-बहुत स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2020 19:41 IST

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि माननीय गवर्नर जी ने कोंकणी भाषा में शपथ ली। मैं गोवा की जनता, गोवा सरकार की तरफ से उनका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देभगत सिंह कोश्यारी ने यहां बुधवार को गोवा के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता ने कोश्यारी को इस पद की शपथ दिलाई।कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और मंगलवार को गोवा के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक का स्थानांतरण होने के बाद उन्होंने गोवा के राज्यपाल के तौर पर अतिरिक्त प्रभार संभाला है।

पणजीः भगत सिंह कोश्यारी ने गोवा के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भी हैं और उन्हें गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

यह फैसला सत्य पाल मलिक के गोवा से स्थानांतरण और मेघालय के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने के बाद आया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि माननीय गवर्नर जी ने कोंकणी भाषा में शपथ ली। मैं गोवा की जनता, गोवा सरकार की तरफ से उनका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं।

भगत सिंह कोश्यारी ने यहां बुधवार को गोवा के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता ने कोश्यारी को इस पद की शपथ दिलाई।

कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और मंगलवार को गोवा के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक का स्थानांतरण होने के बाद उन्होंने गोवा के राज्यपाल के तौर पर अतिरिक्त प्रभार संभाला है। मलिक को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कोश्यारी ने कोंकणी भाषा में शपथ ली। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और विधानसभा में विपक्ष के नेता दिगंबर कामत भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

टॅग्स :गोवामुंबईप्रमोद सावंतउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसगृह मंत्रालयनरेंद्र मोदीअमित शाहसत्यपाल मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला