लाइव न्यूज़ :

दूरदर्शन की जानी-मानी न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन, अब यादों में रहेगी 80 और 90 के दशक की वो आवाज

By विनीत कुमार | Updated: June 8, 2023 09:58 IST

भारत की पहली महिला समाचार प्रस्तोताओं में से एक गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया। गीतांजलि अय्यर 1971 में दूरदर्शन से जुड़ीं और उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार मिला।

Open in App

नई दिल्ली: दूरदर्शन पर अंग्रेजी में समाचार प्रस्तुत करने वाली भारत की पहली महिला प्रस्तोताओं में से एक गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया। उनकी आयु 70 साल से अधिक थी। उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि पुरस्कार विजेता प्रस्तोता पार्किंसंस रोग से पीड़ित थीं और वह टहलने के बाद घर लौटते समय बेहोश हो गई थीं। अय्यर के परिवार में उनका एक पुत्र और पुत्री पल्लवी अय्यर हैं, जो एक पुरस्कार विजेता पत्रकार हैं।

गीतांजलि अय्यर के एक करीबी दोस्त ने कहा, 'उन्हें पार्किंसंस की बीमारी थी और वह दवा ले रही थीं। टहलने से घर लौटने के बाद वह गिर गईं।'

कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से स्नातक करने वालीं गीतांजलि अय्यर 1971 में दूरदर्शन से जुड़ीं और उन्हें चार बार सर्वश्रेष्ठ एंकर का पुरस्कार मिला। उन्होंने 1989 में 'उत्कृष्ट महिलाओं' के लिए इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी जीता। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से डिप्लोमा गीतांजलि अय्यर समाचार प्रस्तुत करने के अलावा कई प्रिंट विज्ञापनों में भी एक लोकप्रिय चेहरा रही हैं और उन्होंने टीवी सीरियल 'खानदान' में भी अभिनय किया था।

अपने दशकों लंबे शानदार करियर में, वह वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF) से भी जुड़ी थीं। उनके निधन पर कई लोगों ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। पत्रकार शीला भट्ट ने ट्वीट किया, 'गीतांजलि अय्यर, भारत की सबसे अच्छी टीवी न्यूज़रीडर्स में से एक, जोशीले और शिष्ट व्यक्ति और अत्यधिक सारगर्भित महिला का आज निधन हो गया। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।'

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी गीतांजलि अय्यर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि 'दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर सबसे पहली और बेहतरीन अंग्रेजी समाचार एंकरों में से एक गीतांजलि अय्यर के निधन के बारे में सुनकर गहरा दु:ख हुआ है। वे एक मार्गदर्शक और अग्रणी रही हैं। इस कठिन समय में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। ओम शांति।'

टॅग्स :DD NationalAnurag Thakur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारत'TMC सांसद लगातार पी रहे हैं': अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में ममता पार्टी के सांसद पर लगाया ई-सिगरेट पीने का आरोप

भारतपाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में भारत की भागीदारी एक 'मजबूरी' है, मैच के विरोध के बीच बोले अनुराग ठाकुर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज