लाइव न्यूज़ :

बिहार के रेड लाइट एरिया की युवती राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सलाहकार ग्रुप में नामित

By एस पी सिन्हा | Updated: November 11, 2022 17:05 IST

नसीमा खातून मुजफ्फरपुर शहर के बदनाम गलियों में एक रेड लाईट एरिया में रहकर पढ़ी लिखी है। नसीमा ने बताया कि आयोग ने देश स्तर पर विभिन्न अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को लेकर एक कमेटी बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देनसीमा खातून मुजफ्फरपुर शहर के बदनाम गलियों में एक रेड लाईट एरिया में रहकर पढ़ी लिखी हैउन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सलाहकार कोर ग्रुप कि सदस्य‌ बनाया गया हैखातून ने बताया कि ‌अपने समाज के हक व अधिकार की लड़ाई अब आगे बढ़ रही है

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित ’रेड लाइट एरिया’ चतुर्भुज स्थान में जन्मी नसीमा खातून गैर सरकारी संगठनों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सलाहकार कोर ग्रुप कि सदस्य‌ बनाई गई है। वंचित जमात से आने वाली परचम संगठन की सचिव नसीमा खातून ने बताया कि ‌अपने समाज के हक व अधिकार की लड़ाई अब आगे बढ़ रही है। अपने समाज के सभी बुजुर्गों के आशीर्वाद व साथियों के प्यार व कामना से बड़ी जवाबदेही राष्ट्रीय स्तर पर मिली है।

नसीमा खातून मुजफ्फरपुर शहर के बदनाम गलियों में एक रेड लाईट एरिया में रहकर पढ़ी लिखी है। नसीमा ने बताया कि आयोग ने देश स्तर पर विभिन्न अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को लेकर एक कमेटी बनाई है। जिसमें मुझे भी स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब आपकी आवाज देश के सबसे बड़े न्यायिक फोरम पर मजबूती के साथ उठेगी। उसका निदान भी होगा। यह दायित्व सब का है। आप सब के प्रयास से हम सफल होंगे। 

नसीमा ने कहा कि बिहार के 38 जिलों में रेड लाइट एरिया है। कहीं बड़े तो कहीं छोटे रूप में। वह रेड लाइट एरिया की बेटी है। यहां जन्म ली, पढ़ी और पिछले दो दशक से रेड लाइट एरिया के लोगों को संवैधानिक अधिकार दिलाने, यहां की बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पहल कर रही है। इसी कड़ी में वह परचम संगठन के माध्यम से जगह-जगह पर जागरूकता अभियान कर लोगों को शिक्षा व अपने अधिकार के प्रति जागरूक कर रही है। ‌इसके साथ यहां के बच्चों को‌‌ लिखने व अपनी बातों को रखने के लिए बेहतर मौका मिले इसके लिए जुगनू हस्तलिखित पत्रिका निकालती है। 

नसीमा के आयोग के सलाहकार कोर ग्रुप कि सदस्य‌ की सूची में शामिल होने के बाद मुजफ्फरपुर के रेड लाइट एरिया से सदस्य बनाए जाने पर रेड लाइट एरिया की महिलाओं और बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शहर में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि इस बदनाम गली में भी रहकर हीरे निकल सकते हैं। बता दें कि हाल के दिनों में मुजफ्फरपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप अग्निहोत्री के सहयोग से अपने इलाके के लोगों के बीच कानूनी जागरूकता अभियान चल रही है। 

इसके साथ मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह के सहयोग से क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। यहां की महिलाएं जोहरा संवर्धन ग्रुप, जुगनू रेडीमेड गारमेंट के नाम से संगठन बनाकर सिलाई कटाई का काम कर अपने जीविकोपार्जन को आगे आई है।

टॅग्स :National Human Rights CommissionBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल