लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने अपने मंत्रालय द्वारा पिछले 4 साल में 10 करोड़ लोगों को रोजगार देने का दावा किया

By भाषा | Updated: February 5, 2019 19:10 IST

गिरिराज सिंह ने कहा कि एमएसएमई ने पिछले चार साल में 10 करोड़ लोगों को रोजगार दिया हैं यह सर्वे पर आधारित है। एमएसएमई क्षेत्र के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे लोगों के मुंह पर यह तमाचा है।

Open in App

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि एमएसएमई क्षेत्र ने 2014-18 के दौरान 10 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा उन लोगों पर करारा तमाचा है जो एमएसएमई क्षेत्र की प्रतिष्ठा को कम करने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं।हाल में मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि राष्ट्रीय नमूना सर्वे कार्यालय (एनएसएसओ) के एक नियत समय पर किए जाने वाले सर्वे के अनुसार 2017-18 में बेरोजगारी की दर 1972-73 के बाद सबसे ऊंची रही है। उस समय यह 2.2 प्रतिशत थी। सिंह ने कहा कि 2014-18 के दौरान ऋण गारंटी योजना के तहत 18 लाख उद्यमियों ने ऋण लिया जबकि 2010-14 के दौरान सिर्फ 11 लाख उद्यमियों ने इस योजना के तहत ऋण लिया था। उन्होंने बताया कि 2014-18 के दौरान दो लाख उद्यमियों को प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी कार्यक्रम का लाभ मिला। इस तरह योजना के लाभार्थियों की संख्या 20 लाख हो गई है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा एमएसएमई ने कम से कम सात करोड़ लोगों को रोजगार दिया है जबकि नए उद्यमियों ने तीन करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है। सिंह ने राष्ट्रीय एससी-एसटी हब पर अंशधारकों की विचार विमर्श बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘रोजगार कैसे घट सकता है जबकि 20 लाख उद्यमी खड़े हुये हैं। यदि कोई अभी यह बात कहता है कि रात है तो मैं इससे सहमत नहीं होऊंगा क्योंकि दिन में बात कर रहा हूं। पूरे विश्वास और प्रमाण के साथ मैं कह सकता है कि देश में कुछ असमंजस की स्थिति पैदा की जा रही है।’’ सिंह ने कहा कि एमएसएमई ने पिछले चार साल में 10 करोड़ लोगों को रोजगार दिया हैं यह सर्वे पर आधारित है। एमएसएमई क्षेत्र के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे लोगों के मुंह पर यह तमाचा है। जब जीडीपी बढ़ रही है, मुद्रास्फीति घट रही है तो रोजगार कैसे घट सकता है।

टॅग्स :गिरिराज सिंहनौकरीमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला