लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी को भेजे 5 पन्ने के इस्तीफे में लगाए ये 10 बड़े आरोप, पढ़ें क्या-क्या लिखा

By विनीत कुमार | Updated: August 26, 2022 13:09 IST

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने पांच पन्नों का इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा है। इसमें कई आरोप राहुल गांधी पर खासकर लगाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाम नबी आजाद ने अपने इस्तीफे में राहुल गांधी पर खासकर कर कई गंभीर आरोप लगाए।आजाद ने लिखा- कांग्रेस में हालात अब ऐसी स्थिति पर पहुंच गए है, जहां से वापस नहीं आया जा सकता।पार्टी के साथ बड़े पैमाने पर धोखे और नुकसान के लिए नेतृत्व पूरी तरह से जिम्मेदार है: गुलाम नबी आजाद

नई दिल्ली: कांग्रेस के कद्दावर और पांच दशक से साथ जुड़े रहे नेता गुलाम नबी आजाद ने आखिरकार शुक्रवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने पार्टी में सभी पदों सहित कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया।

पांच पन्नों का इस्तीफा उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा और कहा कि वे भारी मन से ऐसा फैसला लेने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में हाल में पार्टी के अंदरुनी हालात और बिगड़ती व्यवस्था पर तल्ख टिप्पणी भी की। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। आजाद ने सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफा में क्या-क्या लिखा, पढ़ें उनकी ओर से लगाए 10 बड़े आरोप-

1. आजाद ने लिखा- दुर्भाग्य से राहुल गांधी के राजनीति में प्रवेश के बाद और विशेष रूप से जनवरी 2013 के बाद, जब उन्हें आपके (सोनिया गांधी) द्वारा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया तो पार्टी में फिर परामर्श तंत्र ध्वस्त होता चला गया जो इससे पहले मौजूद था।

2. 'उनकी (राहुल गांधी) अपरिपक्वता के सबसे बड़े उदाहरणों में से एक वह वाकया था जब उन्होंने मीडिया के सामने एक सरकारी ऑर्डिनेंस को फाड़ दिया था।'

3. 'उनके इस इस बचकाने व्यवहार ने प्रधानमंत्री और भारत सरकार के अधिकार को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। 2014 में यूपीए सरकार की हार के लिए यह एक वाकया बहुत जिम्मेदार था।'

4. 'साल 2014 से आपके नेतृत्व में और उसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस दो लोकसभा चुनावों में अपमानजनक तरीके से हार गई है। 2014 से 2022 के बीच हुए 49 विधानसभा चुनावों में से 39 में उसे हार का सामना करना पड़ा। पार्टी ने केवल चार राज्यों के चुनाव जीते और छह मामलों में उसे गठबंधन के साथ जाना पड़ा। दुर्भाग्य से, आज कांग्रेस केवल दो राज्यों में शासन कर रही है और दो अन्य राज्यों में बहुत छोटी गठबंधन सहयोगी है।'

5. गुलाम नबी आजाद ने लिखा कि पार्टी की कमजोरियों पर ध्यान दिलाने के लिए पत्र लिखने वाले 23 नेताओं को अपशब्द कहे गए, उन्हें अपमानित किया गया, नीचा दिखाया गया।

6. बकौल आजाद- कांग्रेस में हालात अब ऐसी स्थिति पर पहुंच गए है, जहां से वापस नहीं आया जा सकता।  

 

7. आजाद के अनुसार- पार्टी के साथ बड़े पैमाने पर धोखे और नुकसान के लिए नेतृत्व पूरी तरह से जिम्मेदार है। संगठन में किसी भी स्तर पर कहीं भी चुनाव नहीं हुए।

8. 'एआईसीसी के चुने हुए पदाधिकारियों को एआईसीसी का संचालन करने वाले छोटे समूह द्वारा तैयार की गई सूचियों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। कांग्रेस नेतृत्व को आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ करनी चाहिए थी।'

9. आजाद ने लिखा- 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है, जब आननफानन में राहुल ने अध्यक्ष पद छोड़ दिया था। आप (सोनिया गांधी) फिर अंतरिम अध्यक्ष बन गईं और पिछले तीन साल से आप इस पद पर हैं।

10. 'इससे भी बुरी बात यह है कि यूपीए सरकार की संस्थागत समग्रता को ध्वस्त करने वाला 'रिमोट कंट्रोल मॉडल' अब कांग्रेस में लागू हो गया है। आप केवल एक चेहरा रह गई हैं और सभी महत्वपूर्ण निर्णय राहुल गांधी द्वारा लिए जा रहे हैं या उससे भी बुरा उनके सुरक्षा गार्ड और पीए द्वारा लिए जा रहे हैं।'

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी