लाइव न्यूज़ :

इन महत्वपूर्ण प्वॉइंट्स के जरिए जानिए जॉर्ज फर्नांडिस का सियासी सफर

By धीरज पाल | Updated: January 29, 2019 18:38 IST

जॉर्ज फर्नांडिस महज 37 साल की उम्र में ही इनके सियासी सफर की शुरुआत की। उन्होंने 1967 में महाराष्ट्र कांग्रेस के धाकड़ नेता एसवाई पाटिल को हराकर लोक सभा में डेब्यू किया। 

Open in App

पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। 3 जून 1930 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मे जॉर्ज फर्नांडिस का राजनैतिक जीवन संघर्षों से भरा है।  विद्रोही छवि के नेता रहे जॉर्ज की राजनीति की शुरुआत ट्रेड यूनियन और स्थानीय नगरपालिका की राजनीति से की। महज 37 साल की उम्र में ही इनके सियासी सफर की शुरुआत की। उन्होंने  1967 में महाराष्ट्र कांग्रेस के धाकड़ नेता एसवाई पाटिल को हराकर लोक सभा में डेब्यू किया। 

जॉर्ज फर्नांडिस का सियासी सफर

 - जॉर्ज फर्नांडिस चौथे लोकसभा चुनाव 1967 में संयुक्‍त सोशियल पार्टी की ओर से मुंबई साउथ की सीट से चुनाव लड़ा। इसमें भारी बहुमत से जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के सदाशिव कानोजी पाटिल को हराया था। - 1969-73 तक जॉर्ज जनरल सेकेटरी रहे। - 1971 में दोबारा  मुंबई साउथ की सीट से लोक सभा का चुनाव लड़ा। लेकिन करार हार का सामना करना पड़ा।- 1973-77 तक संयुक्‍त सोशियल पार्टी के अध्यक्ष रहे। - 1977-79 तक जॉर्ज ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन का सदस्य बने। इस बाद भारतीय रेलवे के खिलाफ हड़ताल शुरू की। - छठें लोस सभा चुनाव 1977 में मार्च-जुलाई यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर थे। - 1977-79 में  कम्यूनिकेशन यूनियन कैबिनेट मिनिस्टर थे। - लोकसभा चुनाव 1989-91 में बिहार के मुजफ्फरपुर से चुनाव जीता। - रेलवे मार्च-मई 1990 में कश्मीर मामलों के मंत्री थे। - 1996-97 में समता पार्टी के सदस्य बनें। - 1998-99 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। - 13 अक्टूबर 1999 से 16 मार्च 2001 तक लोक सभा सदस्य बने। - 1998 के चुनाव में वाजपेयी सरकार पूरी तरह सत्‍ता में आई और उसी दौरान एनडीए का गठन हुआ और जॉर्ज फर्नांडीस एनडीए के संयोजक बने। - 1999-2004 से सामान्य प्रयोजन समिति के सदस्य थे। - 2004 में बिहार के मुजफ्फरपुर सीट से जीता। 

जॉर्ज फर्नांडिस इन लोकसभा सीट से जीते 

1967- साउथ मुंबई सीट1977- मुजफ्फरपुर सीट, बिहार1980-मुजफ्फरपुर सीट, बिहार1989-मुजफ्फरपुर सीट, बिहार1991- मुजफ्फरपुर सीट, बिहार1196- नालंदा1998-नालंदा 1999-नालंदा2004-मुजफ्फरपुर सीट, बिहार

इन सीटों पर मिली हार 

1971- साउथ मुंबई1984- नॉर्थ बैंगलोर 2009- मुजफ्फरपुर सीट

टॅग्स :जॉर्ज फर्नान्डिसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट