ठळक मुद्दे'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें केजरीवाल ने युवाओं खासकर Gen-Z से जागरूक होने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर आवाज उठाने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने पेपर लीक और रूस से तेल खरीद जैसे मुद्दों पर बयान दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है, 'प्रधानमंत्री जी, देश के 140 करोड़ लोग आपसे फ़रियाद करते हैं कि रूस से तेल और गैस खरीदना शुरू कीजिए'।